फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGMC did not receive Rs 58 crore from Himcare

Shimla News: आईजीएमसी को नहीं मिले हिमकेयर के 58 करोड़ रुपये

Fri, 12 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
IGMC did not receive Rs 58 crore from Himcare
अस्पताल में लटक सकते हैं मरीजों के ऑपरेशन, दुकानदार भुगतान न होने से दवाएं और सामान देने में कर रहे आनाकानी
विज्ञापन

5 लाख तक का योजना में मिलता है मुफ्त उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में स्वास्थ्य योजना के तहत मुफ्त सेवा पाने वाले मरीजों को आने वाले दिनों में परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

सबसे अधिक परेशानी ओपन हार्ट सर्जरी वाले मरीजों को होगी। यह उपचार काफी महंगा है। प्रदेश सरकार हिमकेयर योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का उपचार मुफ्त में मुहैया करवाती है। इसके लिए मरीजों को अस्पताल में दाखिल होने के बाद डॉक्टरों के माध्यम से पैकेज बनवाना पड़ता है। इसके बाद योजना के तहत निजी दुकानों सेे दवाएं और अन्य सर्जरी का सामान मुफ्त में मिलता है। बिलों का भुगतान प्रदेश सरकार करती है लेकिन कुछ माह से सरकार हिमकेयर योजना के तहत इन दवा संचालकों को भुगतान नहीं कर पाई है। यह धनराशि अब करोड़ों रुपये पहुंच गई है। सरकार अगर जल्द पैसों की अदायगी नहीं करती है तो हृदय रोग के मरीजों की ओपन हार्ट सर्जरी पूरी तरह बंद हो जाएगी। इसके अलावा मरीजों के अन्य बीमारियों के ऑपरेशन भी रुक सकते हैैं।
विज्ञापन


सरकार की ओर से हिमकेयर योजना के तहत अकेले आईजीएमसी को 58 करोड़ रुपये की राशि अदा करनी है। लेकिन पिछले तीन माह से राशि का आंवटन न हो पाने के कारण अब सप्लायरों ने सामान देने से मना करना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि आईजीएमसी के अलावा प्रदेश के अन्य अस्पतालों में काम चलाना मुश्किल हो गया है। यही रहा तो आने वाले कुछ दिनों बाद स्थिति भयावह हो जाएगी। अस्पताल में रोजाना हजारों मरीज उपचार के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकार के ध्यान में है मामला
योजना के तहत राशि आंवटन का मामला सरकार के ध्यान में है। जल्द ही यह आवंटित कर दी जाएंगी।
-देवेंद्र, नोडल अधिकारी, आईजीएमसी


अस्पताल बकाया राशि
आईजीएमसी 58 करोड़
केएनएच 1.5 करोड़
टांडा 40 करोड़
हमीरपुर 70 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article