फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   iffco liquid urea supply to famers in himachal pradesh

नैनो यूरिया तरल खाद: केंद्र की 8000 करोड़ खाद सब्सिडी बचाएगी इफ्को कंपनी

Sat, 15 Jan 2022 12:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 15 Jan 2022 12:04 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार खाद निर्माता कंपनी इफ्को ने खाद का तरल पदार्थ बाजार में उतारा है। यूरिया खाद के पूरे गुणों से भरपूर यह बोतल वजन में हल्की होगी। पर्यावरण और पौधों के लिए भी लाभदायक रहेगी।

विज्ञापन
iffco liquid urea supply to famers in himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इफ्को कंपनी खाद पर किसानों को दी जा रही सब्सिडी को बचाएगी। इससे केंद्र सरकार के 8 हजार करोड़ रुपये की बचत होगी। इफ्को कंपनी ने यूरिया खाद की 45 किलो यूरिया की गुणवत्ता को 240 रुपये में मिलने वाली नैनो यूरिया तरल खाद की बोतल में उतारा है। यूरिया का 90 फीसदी पोषण फसलों को मिलेगा, जबकि इससे पहले 30 फीसदी तक पोषण ही मिलता था। अभी तक देश भर में इस नैनो खाद की 80 लाख बोतलें भेजी गई हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खाद निर्माता कंपनी इफ्को ने खाद का तरल पदार्थ बाजार में उतारा है। यूरिया खाद के पूरे गुणों से भरपूर यह बोतल वजन में हल्की होगी। पर्यावरण और पौधों के लिए भी लाभदायक रहेगी। बोतल में मौजूद तरल तत्वों का पानी के साथ फसलों पर छिड़काव किया जाएगा। छिड़काव के करीब तीन-चार दिन बाद ही यह पौधों पर अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। पहले बैग में आने वाले यूरिया के छिड़काव पौधों तक पहुंचने में 10 से 12 दिन लगते थे।
विज्ञापन


हर वर्ष सरकार लाखों रुपये सब्सिडी के रूप में किसानों पर खर्च करती है। तरल के रूप में यूरिया खाद के आने से जहां किसानों को लाभ होगा, वहीं सरकार को भी फायदा पहुंचेगा। इफ्को कंपनी इस बोतल का सफल ट्रायल कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में कर चुकी है। जहां अच्छे रुझान मिले हैं। किसान खेतों में इस बोतल का काफी इस्तेमाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरिया कंपनी ने 45 किलो यूरिया की गुणवत्ता को एक तरल पदार्थ में बोतल के रूप में लांच किया है। यह बोतल 10 कनाल भूमि के लिए प्रयोग में लाई जा सकेगी। इससे जहां किसानों को फायदा होगा, वहीं सरकार को भी काफी लाभ पहुंचेगा। -माशूक, फील्ड ऑफिसर, इफ्को कांगड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed