{"_id":"69b168f3416413b34a0d256e","slug":"if-salaries-are-not-paid-the-workers-will-go-on-strike-from-tomorrow-shimla-news-c-19-sml1002-688996-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: तनख्वाह नहीं मिली तो कल से\nहड़ताल पर जाएंगे सैहब कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: तनख्वाह नहीं मिली तो कल से हड़ताल पर जाएंगे सैहब कर्मी
विज्ञापन
बायोमीट्रिक से हाजिरी न लगाने पर नगर निगम ने रोका वेतन, आयुक्त के साथ बैठक रही बेनतीजा
राजधानी में ठप हो सकती है सफाई व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे सैहब सोसायटी के कर्मचारियों ने शुक्रवार से हड़ताल की चेतावनी दी है। कर्मचारी यूनियन का कहना है कि यदि निगम प्रशासन ने वीरवार शाम तक सुपरवाइजरों की तनख्वाह जारी नहीं की तो शुक्रवार से सैहब कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
इससे शहर में सफाई व्यवस्था ठप हो सकती है। इससे पहले बुधवार को कर्मचारी यूनियन और नगर निगम आयुक्त के बीच बैठक हुई। यह बैठक बेनतीजा रही है। बैठक में निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने पर ही कर्मचारियों को वेतन मिलेगा। इसमें जिन सुपरवाइजरों ने हाजिरी नहीं लगाई है, वह इसका लिखित जवाब दें। सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जसवंत ने कहा कि निगम प्रशासन मनमानी न करें और कर्मचारियों को तनख्वाह जारी करें।
उन्होंने कहा कि नगर निगम सिर्फ सुपरवाइजरों को निशाना बना रहा है। फील्ड में कार्यरत अन्य कर्मचारियों की सैलरी जारी कर दी है। इससे साफ है कि सिर्फ सुपरवाइजरों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि सुपरवाइजरों का फरवरी माह का वेतन वीरवार को जारी नहीं किया तो कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। नगर निगम के खिलाफ शुक्रवार को उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन का कहना है कि सुपरवाइजर ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ फील्ड में कार्य कर रहे हैं। फिर भी उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि भेदभावपूर्ण रवैया बंद कर सभी सुपरवाइजरों का वेतन तुरंत जारी किया जाए।
विज्ञापन
कई सुपरवाइजर नहीं लगा रहे बायोमीट्रिक हाजिरी
सैहब सोसायटी के सुपरवाइजरों के लिए नगर निगम ने बायोमीट्रिक हाजिरी लगाना अनिवार्य किया है। निगम का तर्क है कि हाईकोर्ट के आदेशों के तहत यह व्यवस्था सभी के लिए अनिवार्य की है। सैहब के कई सुपरवाइजर बॉयोमीट्रिक हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। इस कारण नगर निगम ने इनकी फरवरी की तनख्वाह रोक दी है। ऐसे में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच टकराव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा सकती है।