फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   If prisoners escape or fight in Himachal's jails, an alarm will ring in Shimla's Kathu jail

Himachal News: हिमाचल की जेलों से कैदी भागे या भिड़े तो शिमला की कैथू जेल में बजेगा अलार्म

Wed, 28 May 2025 11:06 AM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 May 2025 11:06 AM IST
सार

 प्रदेश की जेलों में कैदियों के भागने या भिड़ने पर शिमला के जिला कारागार कैथू में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर में अलार्म बजेगा। 

विज्ञापन
If prisoners escape or fight in Himachal's jails, an alarm will ring in Shimla's Kathu jail
डीजी जेल संजीव रंजन ओझा ने कैथू जेल में इंटीग्रेटेड कमांड कट्रोल सेंटर का शुभारंभ किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

 अपराधियों के लिए हिमाचल प्रदेश के जेलों की सुरक्षा अभेद्य होगी। प्रदेश की जेलों में कैदियों के भागने या भिड़ने पर शिमला के जिला कारागार कैथू में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर में अलार्म बजेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये सिस्टम में कैदियों की फोटो और वीडियो कैप्चर हो जाएगी, साथ ही कमांड सेंटर में अलर्ट आएगा कि प्रदेश के किस जेल में कैदी भाग या आपस में भिड़ गए हैं। इस दिशा में हाई सिक्योरिटी कमांड सेंटर से उपरोक्त जेलों को सूचित किया जाएगा। इससे किसी भी घटना को जल्दी पकड़ने, उसका निर्णय लेने या जवाब देने में मदद मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद हिमाचल जेलों और कैदियों की सुरक्षा के लिए इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बना गया है।

विज्ञापन

शिमला की कैथू जेल में इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से प्रदेश की 14 जेलें जुड़ गई हैं। इससे हिमाचल की जेलों में लगे करीब 750 सीसीटीवी कैमरों की एक साथ निगरानी होगी। अधिकारी जेलों में कैदियों की ट्रैकिंग और सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग के साथ रियल टाइम जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। विशेष तौर पर प्रदेश की जेलों में कैदियों के बीच में झगड़ा, आपसी विवाद या जेल की बाउंड्री लाइन को पार करने जैसे अप्रिय घटना होती है, तो उसका सेंसर, अलार्म इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर में बजेगा। उपरोक्त घटना वीडियो और सीसीटीवी फुटेज में कैद हो जाएगाी। आईसीसीसी में ऐसे उपकरण भी हैं जो जेलों में मौजूद डेटा को सुरक्षित रखने के साथ एक ही समय में कई स्थितियों की निगरानी कर सकते हैं, जिससे जेलों में सुरक्षा को बनाए रखने के साथ मानवाधिकारों के उल्लंघन को रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे राज्य में अपराध पर अंकुश लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बंदियों की सुरक्षा को और मजबूत करेगा कमांड सेंटर
आईसीसीसी जेल प्रबंधन को तकनीक के साथ बेहतर करने का एक बड़ा कदम है। इस केंद्र में आधुनिक निगरानी सिस्टम है, जो प्रदेश की सभी जेलों को जोड़ता है। हिमाचल की जेलें बंदियों के सुधार और पुनर्वास के लिए देश भर में जानी जाती हैं। यह कमांड सेंटर बंदियों की सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में काम करेगा। यह परियोजना न केवल जेलों को सुरक्षित बनाएंगी, बल्कि बंदियों के सुधार के लिए अनुकूल माहौल को भी बढ़ावा देगी। - संजीव रंजन ओझा, महानिदेशक, कारागार एवं सुधार सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed