{"_id":"68484fab06b4f9d01a0e6c99","slug":"idols-and-silver-utensils-stolen-from-the-house-shimla-news-c-19-sml1001-549453-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: घर से मूर्तियां और चांदी के बर्तन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: घर से मूर्तियां और चांदी के बर्तन चोरी
विज्ञापन
सुन्नी के बगैन गांव की घटना
उपचार करवाने बेटी के पास गईं थीं बुजुर्ग
ताला तोड़कर वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुन्नी के बगैन गांव में एक घर का ताला तोड़कर शातिर सोने की प्रतिमाएं, पीतल की मूर्तियां और अन्य सामान ले गए। घटना के समय बुजुर्ग महिला अपना उपचार करवाने के लिए बेटी के पास पंजाब के रोपड़ गई थी। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस को दी शिकायत में उमा तंवर पत्नी लेफ्टिनेंट जितेंद्र सिंह तंवर निवासी गांव बगैन, पोस्ट ऑफिस चाबा, तहसील सुन्नी ने बताया कि गोपाल निवासी मटोगड़ी ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि आपके गेट का ताला टूटा हुआ है। इसको देखते हुए उन्होंने परिचित को घर के सभी ताले चेक करने और वीडियो बनाकर भेजने के लिए कहा। घर का वीडियो बनाकर भेजा तो उसमें घर के ताले टूटे हुए थे और कमरों का सामान बिखरा पाया गया। बीमार होने के कारण वह घर नहीं आ सकीं। 9 जून को वह बेटी के साथ घर आईं। उन्होंने घर में सभी चीजों की जांच की तो पाया कि एक चांदी का गिलास, तीन चांदी के सिक्के, 4 सोने की प्रतियां, 25 मूंगे के मोती, 10 चांदी के प्रतीक, 7 पंचरत्न, 5 तांबे के पूजा के बर्तन गायब हैैं। इसके अलावा राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियां (पीतल), भगवान शिव की एक मूर्ति (पीतल), एक पूजा की थाली, 6 कांस्य की प्लेटें, 1 कांस्य सॉस पैन, 1 नेल कटर सेट, 12 स्टील के गिलास, 1 पीतल का ताला और 8000 रुपये की नकदी भी शातिर चुरा ले गए हैं। सुन्नी पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।