फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ideal in judo competition and devyang winner

Shimla News: जूडो स्पर्धा में आदर्श और देवयांग विजेता

Fri, 10 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
ideal in judo competition
and devyang winner
जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

45 किलोग्राम भार वर्ग में घणाहट्टी के आदित्य जीते
अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता में जिले से दो सौ से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता का शुभारंभ कृषि एवं विकास बैंक के निदेशक लोकेंद्र बक्सेठ ने किया। इस मौके पर मिक्की चौहान भी मौजूद रहे। जिला संघ के महासचिव सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पहले दिन खेले गए सब जूनियर वर्ग के मुकाबलों में 30 किलोग्राम भार वर्ग में घणाहट्टी के आदर्श ने पहला, आर्यन ने दूसरा और नैतिक और शौर्य ने तीसरा स्थान पाया। 35 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में देवयांग घणाहट्टी ने पहला, प्रियल ने दूसरा, सिधि विनायक और सक्षम ने तीसरा स्थान पाया। 40 किलोग्राम भार वर्ग के हुए मुकाबलों में अर्नव भट्ट एलपीएस प्रथम रहे। इसके अलावा तुषार बलग दूसरे और आदित्य बलग तथा यशराज एलपीएस तीसरे स्थान पर रहे। 45 किलोग्राम के मुकाबलों में घणाहट्टी के आदित्य प्रथम रहे। एपीएस के रजविन दूसरे और एलपीएस के ऋतिक और प्रणव तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का समापन समारोह शनिवार को होगा। इस मौके पर राज्य जूडो संघ के वरिष्ठ उपप्रधान चंद्रेश शर्मा, जूडो कोच मदन नेगी, संजय ठाकुर, हैप्पी नेगी, पंकज शर्मा, संघ के सह सचिव नरेश वर्मा, सुमित और विवेक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article