{"_id":"61bb730bb007f537b362fe88","slug":"ice-skating-started-in-historic-rink-session-lasted-from-8-am-to-10-am","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: ऐतिहासिक रिंक में आइस स्केटिंग का आगाज, सुबह आठ से 10 बजे तक चला सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: ऐतिहासिक रिंक में आइस स्केटिंग का आगाज, सुबह आठ से 10 बजे तक चला सत्र
Thu, 16 Dec 2021 10:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Dec 2021 10:40 PM IST
सार
स्केटर्स कसने के बाद आठ बजे वह रिंक में उतरे और धीमे संगीत के बीच स्केटिंग की। स्केटिंग करने और नए स्केटर्स को सीखाने तथा उनकी देखरेख के लिए शिमला आइस स्केटिंग क्लब के पदाधिकारी मनप्रीत सैंबी और रजत मल्होत्रा, पृथ्वी रिंक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
ऐतिहासिक रिंक में आइस स्केटिंग का आगाज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक में गुरुवार से स्केटिंग शुरू हो गई। सुबह के सत्र में इस सीजन का पहला स्केटिंग सेशन हुआ। सुबह आठ से दस बजे तक 30 से अधिक स्केर्ट्स ने लक्कड़ बाजार की कड़ाके की ठंड के बावजूद रिंक में पहुंचकर दो घंटे तक स्केटिंग का आनंद लिया। स्केटर्स सुबह आठ बजे ही रिंक के बाहर पहुंच गए थे। स्केटर्स कसने के बाद आठ बजे वह रिंक में उतरे और धीमे संगीत के बीच स्केटिंग की। स्केटिंग करने और नए स्केटर्स को सीखाने तथा उनकी देखरेख के लिए शिमला आइस स्केटिंग क्लब के पदाधिकारी मनप्रीत सैंबी और रजत मल्होत्रा, पृथ्वी रिंक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
पहले ही दिन स्केटिंग करने के लिए 13 वर्षीय सुहानी गुप्ता अपने पापा विवेक गुप्ता के साथ रिंक में उतरीं। ग्यारह वर्षीय अलायजा अपनी माता पूनम भाटिया के साथ और 13 साल की गरिमा, सार्थक टंडन, दीपक कुमार, अश्रित शर्मा, विभिष्ट महाजन और प्रणव के साथ स्केटिंग के लिए आए थे। वैष्णवी कुठियाला अपने पिता अर्जुन कुठियाला के साथ रिंक में पहुंची थीं। स्केटर्स ने कहा कि अभी शुरुआत में रिंक में कम बर्फ जमी है जब पूरा रिंक बर्फ से भर जाएगा तो मजा आएगा। वह नियमित रूप से स्केटिंग करने के लिए लक्कड़ बाजार आएंगे।
विज्ञापन
पहले दिन 56 लोगों ने ली है सदस्यता
स्केटिंग क्लब में सदस्यता लेने वालों की संख्या 56 तक पहुंच गई है। मनप्रीत सेंबी ने बताया कि जैसे-जैसे स्केटिंग का पता लोगों को लग रहा है और शहर के बच्चे परीक्षाओं से फ्री होंगे यहां स्केटिंग करने वालों की संख्या बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन