फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ice climbing training: Youth learning the tricks of climbing the snow mountain in Lahaul

आइस क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण: लाहौल में बर्फ के पहाड़ पर चढ़ने के गुर सीख रहे युवा

Sat, 22 Jan 2022 05:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल- स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल- स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Jan 2022 05:32 PM IST
सार

स्पीति में आइस हॉकी के बाद अब लाहौल घाटी में आइस क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।   प्रशिक्षकों की टीम 23 दिसंबर से अब तक प्रशिक्षुओं को तीन बार बेसिक कोर्स का प्रशिक्षण दे चुकी है। प्रशिक्षुओं का इंटरमीडिएट कोर्स शनिवार से शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Ice climbing training: Youth learning the tricks of climbing the snow mountain in Lahaul
आइस क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण - फोटो : संवाद

विस्तार

शीत मरुस्थल के नाम से विख्यात लाहौल-स्पीति जिले में अब वह दिन दूर नहीं, जब यहां की वादियां शीतकालीन खेलों से गुलजार होंगी। स्पीति में आइस हॉकी के बाद अब लाहौल घाटी में आइस क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  प्रशिक्षकों की टीम 23 दिसंबर से अब तक प्रशिक्षुओं को तीन बार बेसिक कोर्स का प्रशिक्षण दे चुकी है। प्रशिक्षुओं का इंटरमीडिएट कोर्स शनिवार से शुरू हो गया है। लाहौल-स्पीति में पर्यटन को पंख लगें, इस दिशा में हिमालयन एस्केपेड व हिमालयन इनीशिएटिव क्लाइंबिंग फाउंडेशन देश और प्रदेश के युवाओं को प्रशिक्षण दे रही है। प्रशिक्षण पाने के लिए हिमाचल समेत दिल्ली, बंगलूरू और उत्तराखंड के युवा लाहौल पहुंचे हैं। जमाव बिंदु से नीचे तापमान के बीच युवा आइस क्लाइंबिंग का लुत्फ उठा रहे हैं।

विज्ञापन


लाहौल घाटी के छेलिंग और मोन (कमांडर नाला) में इन युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिमला के भरत भूषण, नैनीताल के टानी और लाहौल-स्पीति के सुनील प्रशिक्षुओं को बारीकियां सिखा रहे हैं। 
विज्ञापन

गौरतलब है कि लाहौल घाटी में इन दिनों माइनस पांच से दस डिग्री तापमान के बीच बाहरी राज्यों के युवा आइस क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। घाटी के युवाओं का कहना है कि विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए शुरुआत हुई है। फाउंडेशन के सदस्य रिगजिन ने कहा कि विंटर स्नो फेस्टिवल के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर आइस क्लाइंबिंग के मुकाबले करवाने की योजना बनाई जा रही है। कहा कि प्रशिक्षण में ग्युसक्यर के छिमेद, केलांग पंचायत के प्रधान सोनम जगपो और युवा फाउंडेशन का सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed