फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ICC ODI World Cup: This time in Dharamshala, teams will be able to practice only in the practice area

ICC ODI World Cup: धर्मशाला में इस बार प्रैक्टिस एरिया में ही अभ्यास कर सकेंगी टीमें

Tue, 05 Sep 2023 11:36 AM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Sep 2023 11:36 AM IST
सार

विश्व कप मैचों के दौरान अब टीमें प्रैक्टिस एरिया में फ्लड लाइट में देर रात तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास कर पाएंगी। उन्हें अब मैदान की फ्लड लाइटों में अभ्यास करने की जरूरत नहीं होगी। 

विज्ञापन
ICC ODI World Cup: This time in Dharamshala, teams will be able to practice only in the practice area
धर्मशाला क्रिकेट मैदान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में इस बार आईसीसी वनडे विश्वकप के दौरान टीमें मैदान नहीं, प्रैक्टिस एरिया में ही अभ्यास करेंगी। प्रैक्टिस एरिया में डे-नाइट अभ्यास के लिए एचपीसीए की ओर फ्लड लाइटें लगाई जा रही हैं। मैचों से पहले लाइटें लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। विश्व कप मैचों के दौरान अब टीमें प्रैक्टिस एरिया में फ्लड लाइट में देर रात तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास कर पाएंगी। उन्हें अब मैदान की फ्लड लाइटों में अभ्यास करने की जरूरत नहीं होगी। इससे पहले धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के प्रैक्टिस एरिया में ऐसी व्यवस्था न होने के चलते टीमों को मैदान के एक कोने में लाइटों के बीच अभ्यास करना पड़ता था। इससे मैदान में किए जाने वाले कार्य भी प्रभावित होते थे और टीमों के मैदान में पहुंचने पर भी अन्य काम बंद करने पड़ते थे।

विज्ञापन


धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अक्तूबर में आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप के पांच मैच खेले जाने हैं। पहला मैच सात अक्तूबर और अंतिम मुकाबला 28 अक्तूबर को खेला जाएगा। पहले मैच के लिए बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें पांच अक्तूबर को धर्मशाला पहुंच जाएंगी। दोनों टीमें 6 अक्तूबर को स्टेडियम के प्रैक्टिस एरिया में सुबह और शाम के सत्र में अभ्यास करेंगी। जल्द ही आईसीसी की ओर से इसका शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।  एचपीसीए सचिव अवनीश परमार ने बताया कि स्टेडियम के प्रैक्टिस एरिया में फ्लड लाइट लगाने का काम जोरों पर चल रहा है। मैचों से पहले इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अब टीमें मैदान की बजाए प्रैक्टिस एरिया में देर शाम तक लाइटों के बीच अभ्यास कर सकेगी। पहले मैदान में टीमों के लिए अभ्यास की व्यवस्था की जाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed