फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IB ASI murdered 80 meters away from police station in Kihar Chamba HP

Murder News: पुलिस थाने से 80 मीटर दूर आईबी के ASI की हत्या, चिकन शॉप में विवाद, आरोपी ने सिर पर मारा डंडा

Wed, 12 Jun 2024 07:16 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 12 Jun 2024 07:16 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में किहार थाना से महज 80 मीटर की दूरी पर आईबी के एएसआई की हत्या हो गई है। 
 

विज्ञापन
IB ASI murdered 80 meters away from police station in Kihar Chamba HP
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किहार थाना से महज 80 मीटर की दूरी पर आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) के एएसआई की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक और आरोपी के बीच में मंगलवार रात को चिकन शॉप में किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई। विवाद काफी देर तक चलता रहा। इसी दौरान आरोपी ने मृतक के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण एएसआई सड़क पर बेसुध होकर गिर गया। घटना का पता बुधवार सुबह लगा, जब स्थानीय लोग वहां पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। शक के आधार पर उस व्यक्ति को अपनी हिरासत में ले लिया, जिसके साथ एएसआई की बहस हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राजू निवासी गांव सरोह, पंचायत किहार और आईबी में एएसआई के पद पर कार्यरत अरुण कुमार निवासी जोगिंद्रनगर, मंडी शाम को किहार बाजार में चिकन की दुकान में बैठे थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दो-तीन घंटे तक दोनों के बीच विवाद चला। रात करीब 11 बजे आरोपी राजू ने गुस्से में आकर अरुण कुमार के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इससे अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर वैज्ञानिक ढंग से जांच प्रक्रिया को अंजाम देने का निर्णय लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जरूरी साक्ष्य भी जुटाए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में हत्या की वजह दोनों में बहस बताई जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के उपरांत हत्या के कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed