{"_id":"56ff6f034f1c1b5464f0015b","slug":"ias-vineet-choudhery-apply-for-2-months-leave-to-hp-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुख्य सचिव की नियुक्ति की तैयारी, आईएएस विनीत ने मांगी लंबी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव की नियुक्ति की तैयारी, आईएएस विनीत ने मांगी लंबी छुट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
चौधरी ने बीते दिनों राज्य सरकार से दो साल की छुट्टी भी मांगी थी, लेकिन सरकार ने आवेदन मंजूर नहीं किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति प्रक्रिया के बीच वरिष्ठ आईएएस अफसर विनीत चौधरी दो महीने की छुट्टी पर जाने की तैयारी में हैं। अप्रैल और मई महीने में विनीत चौधरी के छुट्टी पर जाने का आवेदन करने से अफसरशाही में माहौल गर्मा गया है। 31 मई को मुख्य सचिव पी मित्रा अपने पद से सेवानिवृत्त होने हैं। साल 1982 बैच के आईएएस विनीत चौधरी भी मुख्य सचिव के पद की दौड़ में हैं।
विज्ञापन
इस नियुक्ति के लिए आने वाले दो महीने महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। ऐसे में विनीत के छुट्टी पर जाने के आवेदन को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। हिमाचल सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विनीत चौधरी के छुट्टी के आवेदन को कार्मिक महकमे ने मंजूरी दे दी है। फाइल अंतिम मंजूरी के लिए मुख्य सचिव के आफिस में पहुंच गई है।
विज्ञापन
फारका की मुख्य सचिव बनने की दावेदारी मजबूत
प्रदेश के मुख्य सचिव पद के लिए सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिवों में शीतयुद्ध जारी है। वर्तमान में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव वीसी फारका का नाम इस दौड़ में सबसे आगे है। हालांकि, वरिष्ठता सूची में फारका से ऊपर पांच अन्य आईएएस अफसर हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव वन दीपक सानन वरिष्ठता सूची में पहले स्थान पर हैं, लेकिन चार्जशीट होने के चलते इनकी दावेदारी कमजोर हो गई है।
विज्ञापन
दूसरे नंबर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन अजय मित्तल हैं। मित्तल केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले हैं। ऐसे में यह दौड़ में शामिल नहीं हैं। तीसरे नंबर पर विनीत चौधरी और चौथे नंबर पर उनकी पत्नी उपमा चौधरी हैं। सरकार के करीबी न होने के चलते इन दोनों के भी मुख्य सचिव बनने की संभावना बहुत कम है।
अब छुट्टी के आवेदन ने भी तस्वीर काफी स्पष्ट कर दी है। वरिष्ठता सूची में पांचवां नंबर आशा राम सिहाग का है। सिहाग केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। ऐसे में वरिष्ठता सूची में छठे नंबर के अफसर वीसी फारका का मुख्य सचिव बनना तय माना जा रहा है। फारका मुख्यमंत्री के करीबी अफसरों में से एक हैं।
नामंजूर हुआ था दो साल की छुट्टी का आवेदन
आईएएस अफसर विनीत चौधरी ने बीते दिनों राज्य सरकार से दो साल की छुट्टी भी मांगी थी, लेकिन सरकार ने आवेदन मंजूर नहीं किया था। विनीत चौधरी को फिलिप्स कंपनी में नौकरी का सुनहरा मौका मिला था।