{"_id":"656f11bcbbc0ed2def0908d2","slug":"ias-officer-pankaj-rai-becomes-deputy-director-administration-in-pgi-chandigarh-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पीजीआई चंडीगढ़ में उपनिदेशक प्रशासनिक के पद पर सेवाएं देंगे आईएएस अधिकारी पंकज राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पीजीआई चंडीगढ़ में उपनिदेशक प्रशासनिक के पद पर सेवाएं देंगे आईएएस अधिकारी पंकज राय
Tue, 05 Dec 2023 06:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 Dec 2023 06:40 PM IST
सार
विशेष सचिव शिक्षा के पद पर नियुक्त पंकज राय ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन किया था। पंकज राय की नियुक्ति पद ग्रहण करने के दिन से चार वर्ष के लिए होगी।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी पंकज राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएएस अधिकारी पंकज राय पीजीआई चंडीगढ़ में उपनिदेशक प्रशासनिक नियुक्त किए गए हैं। भारत सरकार की ओर से इस बाबत मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई। विशेष सचिव शिक्षा के पद पर नियुक्त पंकज राय ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन किया था। पंकज राय की नियुक्ति पद ग्रहण करने के दिन से चार वर्ष के लिए होगी।
विज्ञापन
पंकज राय प्रदेश के तेजतर्रार आईएएस अधिकारियों में शुमार हैं। पंकज राय उपायुक्त बिलासपुर और लाहौल-स्पीति के अलावा शिमला नगर निगम के आयुक्त और नेशनल हेल्थ मिशन के मिशन निदेशक पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2026 में पंकज राय सचिव बनने के लिए पात्र हो जाएंगे। ऐसे में अब इनकी प्रदेश में वापसी बतौर सचिव ही होगी।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी ऋग्वेद ठाकुर प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे दिल्ली
वहीं, आईएएस अधिकारी ऋग्वेद ठाकुर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाएंगे। ऋग्वेद को केंद्रीय सचिवालय में उपसचिव के पद पर नियुक्ति मिली है। मंगलवार को कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। ऋग्वेद ठाकुर वर्तमान में निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज और विशेष सचिव पंचायतीराज के पद पर प्रदेश में सेवाएं दे रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से ऋग्वेद ठाकुर को नियुक्ति दिए जाने के बाद हिमाचल सरकार ने उन्हें रिलीव होने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन