फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IAS Nisha Singh complain against chief secretary secretary writes letter to cm jairam thakur

हिमाचल: आईएएस महिला अधिकारी ने मुख्य सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा, सीएम को लिखा पत्र

Fri, 09 Sep 2022 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 09 Sep 2022 06:09 PM IST
सार

निशा सिंह ने पत्र में लिखा है कि मेरे पद का मजाक बनाकर रख दिया है, सीएस धीमान मुझसे जूनियर हैं और उनका अनुभव भी मेरी तुलना में कम है।  

विज्ञापन
IAS Nisha Singh complain against chief secretary secretary writes letter to cm jairam thakur
प्रधान सलाहाकार निशा सिंह (प्रशासनिक सुधार एवं प्रशिक्षण ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की वरिष्ठ अफसरशाही के बीच चल रहा शीत युद्ध अब खुलकर सामने आ गया है। वरिष्ठ आईएएस अफसरों को नजरअंदाज कर जूनियर अधिकारी को मुख्य सचिव (सीएस) नियुक्त करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पूर्व मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की पत्नी एवं प्रधान सलाहकार निशा सिंह के नाम से एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने सीएस आरडी धीमान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री को लिखे इस पत्र में कामकाज के बंटवारे पर भी निशा सिंह ने नाखुशी जताई है। पत्र में लिखा है कि मेरे पद का मजाक बनाकर रख दिया है, सीएस धीमान मुझसे जूनियर हैं और उनका अनुभव भी मेरी तुलना में कम है।  

विज्ञापन


जूनियर अधिकारी को मुख्य सचिव नियुक्त करने पर आपत्ति जताने वाले निशा सिंह के इस वायरल पत्र को लेकर शुक्रवार को प्रदेश की अफसरशाही में दिनभर चर्चा होती रही। प्रधान सलाहकार (प्रशासनिक सुधार एवं प्रशिक्षण) निशा सिंह ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री के सलाहकारों ने उन्हें गुमराह किया है। प्रशासन ने बेहद कठोर, असंवेदनशील और अयोग्य रवैया अपनाया है।
विज्ञापन


निशा सिंह ने 14 जुलाई 2022 का जिक्र करते हुए कहा कि मुझसे जूनियर अफसर को सीएस के पद पर तैनात कर दिया। इसके पीछे भी सरकार की ओर से कोई ठोस कारण नहीं बताए गए। इसके बावजूद मैं अपनी ड्यूटी पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ करती रही। इस समय प्रदेश में आम जनमानस, स्वयं सहायता समूह, पशुपालन और वानिकी विभाग आदि तमाम बड़ी समस्याओं से जूझ रहा है। मैंने इन सबके समाधान के लिए सकारात्मक रुख अपनाया। सरकार से मैंने अपने काम को लेकर जानकारी मांगी थी, लेकिन उसका भी जवाब संतोषजनक नहीं मिला। किसी प्रशासनिक पदानुक्रम या विभाग का हवाला नहीं दिया, जो मुझे रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशा सिंह ने पत्र में लिखा है कि आईएएस एसोसिएशन की अध्यक्ष होने के नाते मेरे पास ऐसी कई आईएएस और एचएएस महिला अधिकारी अपनी समस्याएं लेकर आती हैं, जिनके साथ अन्याय हो रहा है। मैंने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए। यदि महिलाओं के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रवैया और न्याय नहीं है तो महिला अधिकारी और आम महिलाएं कहां जाएं। वायरल पत्र में निशा सिंह ने अंत में लिखा है कि इस मामले को लेकर मैं अंतिम फैसला मुख्यमंत्री के विवेक पर छोड़ती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed