फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   I am not plastic Bags banned in Himachal, now action will be taken

Himachal News: मैं प्लास्टिक नहीं हूं... थैले पर हिमाचल में लगा प्रतिबंध, अब होगी कार्रवाई

Mon, 02 Jun 2025 11:52 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Jun 2025 11:52 AM IST
सार

दुकानों में विभागीय टीमें निरीक्षण शुरू करेंगी। इसके लिए 13 विभागों को जांच का जिम्मा दिया है। लोगों व दुकानदारों से संबंधित थैले का इस्तेमाल न करने का आग्रह भी किया है। 

विज्ञापन
I am not plastic Bags banned in Himachal, now action will be taken
मैं प्लास्टिक नहीं हूं... थैला। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेशभर में मैं प्लास्टिक नहीं हूं... का दावा करने वाले थैले पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब इस थैले में सामान देने पर या प्रयोग करने पर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार से दुकानों में विभागीय टीमें निरीक्षण शुरू करेंगी। इसके लिए 13 विभागों को जांच का जिम्मा दिया है। लोगों व दुकानदारों से संबंधित थैले का इस्तेमाल न करने का आग्रह भी किया है। निरीक्षण के दौरान यदि दुकानों या व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में थैले मिलेंगे तो नियमानुसार कार्रवाई व चालान किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने बीते दिनों आदेश जारी कर दिए हैं और एक जून से इसे प्र्रभावी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार दुकानदार व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान में बैग का प्रयोग नहीं हो सकेगा। ये बैग नाइलोन या अन्य प्लास्टिक पदार्थ जैसे पॉली-विनायल-कार्बोहाइड्रेट्स (पीवीसी) पॉलीप्ररापाइलीन व पॉली-स्टाइरीन से तैयार होता है।

विज्ञापन


ये माइक्रोन थैले हिमाचल के वातावरण में नष्ट नहीं होते हैं।ऐसे में सरकार ने इन बैग को भी बंद करने का निर्णय ले लिया है। प्लास्टिक लिफाफे का प्रयोग बंद होने के बाद अब ज्यादातर दुकानदार इस तरह के लिफाफे का प्रयोग कर रहे थे। इस माइक्रोन लिफाफे पर मैं प्लास्टिक नहीं हूं... समेत पर्यावरण मित्र होने का दावा किया था। विशेषज्ञों के अनुसार ये बैग आसानी से डिस्पोज नहीं होते हैं। इसे लेकर हिमाचल में प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रकार के बैग को नष्ट करने के लिए छह माह तक 35 से 40 डिग्री तक तापमान की जरूरत है। जबकि हिमाचल में इतना तापमान केवल गर्मियों में रहता है। सर्दियों के दौरान तापमान काफी नीचे चला जाता है। ऐसे में ये डिस्पोज नहीं होते। ये खाद बनाने जीव नाशित बैग पर्यावरणीय प्रदूषण व अव्यवस्थित कचरे के फैलाव को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन

 

रविवार को धड़ल्ले से हुआ इस्तेमाल
एक जून को रविवार होने से विभागीय कार्यालयों में छुट्टी रही। ऐसे में रविवार की छुट्टी का दुकानदारों ने फायदा उठाया है। दुकानदारों की ओर से पहले ही दिन नियमों की पालना नहीं की गई। लोगों को समान भी इन्हीं बैग में दिया। अधिकतर प्रयोग मिठाई, बेकरी, डेयरी दुकानों में हो रहा है।

प्रदेशभर में मैं प्लास्टिक नहीं हूं का दावा करने वाले थैले पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब ये बैग बाजार में प्रयोग में नहीं लाए जाएंगे। सोमवार से इस पर कार्रवाई शुरू होगी। विभागीय टीम का गठन कर दिया है। दुकानों में औचक निरीक्षण किया जाएगा। अगर ये बैग कहीं मिलेगा तो कार्रवाई भी की जाएगी। लोगों से आग्रह है कि इस बैग का प्रयोग न करें।- श्रवण हिमालयन, खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed