{"_id":"65afa4c3b0da97e55b047995","slug":"hundreds-of-tearful-eyes-bid-adieu-to-head-constable-shaukat-ali-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ हेड कांस्टेबल शौकत अली सुपुर्द-ए-खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ हेड कांस्टेबल शौकत अली सुपुर्द-ए-खाक
Tue, 23 Jan 2024 07:11 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Jan 2024 07:11 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर उपमंडल की ग्राम पंचायत गवाली के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के हेड कांस्टेबल शौकत अली की ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल शौकत अली को सैकड़ों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई
- फोटो : संवाद
विस्तार
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात हेड कांस्टेबल शौकत अली का पार्थिव शरीर सैन्य वाहन में गवाली पहुंचा। इस दौरान सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। पार्थिव शरीर को देखकर शौकत अली की पत्नी, दोनों बेटियां, मां, परिजन और रिश्तेदार बिलख-बिलख कर रोने लगे। शौकत अली वर्ष 2002 में भारतीय सेना के विंग सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वे इस वक्त मणिपुर के इंफाल में तैनात थे। चार जनवरी को शौकत अली को ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज का अटैक पड़ा। इसके बाद वह आईसीयू में उपचाराधीन थे। इसी दौरान 21 जनवरी को हृदयाघात से उनकी मौत हो गई। मंगलवार को हेड कांस्टेबल शौकत अली को सैन्य सम्मान के साथ घोघरधार के कड़ियार स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
भारतीय सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों और क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। शौकत अली को श्रद्धांजलि देने के लिए उपमंडल पधर के करीब दो दर्जन से अधिक पूर्व सैनिकों ने भी हिस्सा लिया। प्रशासन की ओर से एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. कुलकीर्ति सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव जोगिंद्र सिंह गुलेरिया, पंचायत प्रधान सुनील डोगरा, उपप्रधान जीवन सिंह, द्रंग कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पंचायत समिति सदस्य लेखराम ठाकुर, एक्स सर्विस मैन लीग पधर इकाई के अध्यक्ष कैप्टन हेम सिंह, सचिव कमांडो जितेंद्र कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन