फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hundreds of scholarship applications pending, last date of application extended till 28 January

Himachal: सैकड़ों छात्रवृत्ति आवेदन लंबित, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

Mon, 27 Jan 2025 10:12 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Jan 2025 10:12 AM IST
सार

बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ पहुंचाने के मकसद से निदेशालय ने वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 28 जनवरी तक कर दी है। इसके साथ ही निदेशालय से स्पष्ट कहा कि अगर किसी संस्थान की ओर से वेरिफिकेशन लंबित रहती है तो विद्यार्थी को छात्रवृत्ति की राशि संस्थान प्रमुख या नोडल अधिकारी (छात्रवृत्ति) को चुकानी होगी।

विज्ञापन
Hundreds of scholarship applications pending, last date of application extended till 28 January
छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

छात्रवृत्ति के के लिए कई शिक्षण संस्थान गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इसके चलते नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर 560 ऑनलाइन आवेदन की वैधता (वेरिफिकेशन) लंबित चली हुई है। इसके लिए 18 जनवरी तक का समय दिया गया था। बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ पहुंचाने के मकसद से निदेशालय ने वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 28 जनवरी तक कर दी है। इसके साथ ही निदेशालय से स्पष्ट कहा कि अगर किसी संस्थान की ओर से वेरिफिकेशन लंबित रहती है तो विद्यार्थी को छात्रवृत्ति की राशि संस्थान प्रमुख या नोडल अधिकारी (छात्रवृत्ति) को चुकानी होगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न वर्गों के पात्र विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए हर वर्ष आवेदन किए जाते हैं।

विज्ञापन


इसमें उन संस्थानों का अहम रोल होता है, जहां विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। उन संस्थानों की ओर से विद्यार्थियों के आवेदनों की वेरिफिकेशन की जाती है। इसके बाद जिला कार्यालय में वेरिफिकेशन के बाद राज्य स्तर तक आवेदन भेजे जाते हैं। बावजूद कई आवेदनों में त्रुटियां पाई जाती हैं। इसकी वजह से कई आवेदन रद्द होते हैं। विद्यार्थियों को दोबारा आवेदन करने को कहा जाता है। वर्तमान में विद्यार्थियों के आवेदन की अंतिम तिथि खत्म हो चुकी है। अब संस्थानों की ओर से आवेदनों की वेरिफिकेशन का कार्य लटका हुआ है। इसे लेकर निदेशालय की ओर से सख्ती दिखाई गई है। संस्थानों को वेरिफिकेशन के लिए 27 जनवरी और जिला कार्यालयों को 28 जनवरी तक का समय दिया गया है। ऐसा नहीं होने की स्थिति में संस्थान प्रमुख या नोडल अधिकारी, जो भी जिम्मेदार होगा, उसे छात्रवृत्ति की राशि चुकानी होगी।

विज्ञापन

मिल रही खामियां
छात्रवृत्ति के आवेदनों में आधार कार्ड, बैंक खाता सहित अन्य जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन आवेदनों में अपलोड किए जाते हैं। कई आवेदनों में दस्तावेज पूरे अपलोड नहीं किए जाते तो कई में बैंक खाता, आधार संख्या और मोबाइल नंबर का आपस में मिलान नहीं होता।

एनएसपी पर छात्रवृत्ति के आवेदनों के सत्यापन को तय समय में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए संस्थानों और जिला कार्यालय के संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। अगर कहीं कोई समस्या आ रही होगी, तो उसका निवारण तत्काल प्रभाव से किया जाएगा।-अनिल कुमार, उपनिदेशक, जिला उच्च शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed