फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hundreds of posts will be filled by quota of ex servicemen and dependents, interviews will be done from this day

पूर्व सैनिकों और आश्रितों के कोटे से भरे जाएंगे सैकड़ों पद, इस दिन से होंगे साक्षात्कार

Mon, 09 Nov 2020 04:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Nov 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of posts will be filled by quota of ex servicemen and dependents, interviews will be done from this day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सैनिक कल्याण विभाग के सौजन्य से पूर्व सैनिकों, दिव्यांग पूर्व सैनिकों और इनके आश्रितों के कोटे से विभिन्न विभागों में सैकड़ों पद भरे जाएंगे। इसके लिए सैनिक कल्याण विभाग मंगलवार 10 नवंबर से विभाग के निदेशालय हमीरपुर में साक्षात्कार करवा रहा है। यह साक्षात्कार 20 नवंबर तक चलेंगे। इसके लिए पात्र 500 पूर्व सैनिकों, दिव्यांग पूर्व सैनिकों और दिव्यांग पूर्व सैनिकों के आश्रितों को कॉल लेटर विभाग ने जारी किए हैं। साक्षात्कार में दस नवंबर को पीजीटी के पदों के लिए 50 पूर्व सैनिक और 25 दिव्यांगों के आश्रित को बुलाया गया है। 11 नवंबर को 25 आश्रितों और 18 दिव्यांग पूर्व सैनिकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। 

विज्ञापन


    12 और 17 नवंबर को पीईटी के पदों के लिए 85-85 पूर्व सैनिकों को, 18 नवंबर को स्टेनो के पदों के लिए 30 पूर्व सैनिकों, पंप ऑपरेटर के पदों के लिए 10 पूर्व सैनिकों, जेई सिविल के पदों के लिए छह पूर्व सैनिकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। 19 नवंबर को चालक के पदों के लिए 100 पूर्व सैनिकों जबकि 20 नवंबर को जेई इलेक्ट्रिकल के पदों के 70 पूर्व सैनिकों को बुलाया गया है। जिन पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर नहीं पहुंचे होंगे, वह विभाग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।  सैनिक कल्याण विभाग के ओएसडी विक्रम महाजन ने कहा कि मंगलवार से ऐसे पात्र अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग शुरू होगी। इन्हें कॉल लेटर भेजे गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों की विभिन्न विभागों में तैनाती होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed