Kullu News: बीस भादो पर जिया संगम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
पार्वती और ब्यास नदी के संगम स्थल जिया में काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। इसके साथ ही धार्मिक नगरी मणिकर्ण, खीरगंगा, वशिष्ठ, क्लाथ, शोठ निहारगडू आदि तीर्थ स्थलों में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीस भादो के अवसर पर मंगलवार को कुल्लू के तीर्थ स्थलों में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। पार्वती और ब्यास नदी के संगम स्थल जिया में काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। इसके साथ ही धार्मिक नगरी मणिकर्ण, खीरगंगा, वशिष्ठ, क्लाथ, शोठ निहारगडू आदि तीर्थ स्थलों में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है। जिया संगम में पवित्र स्नान के लिए लोग सुबह पौ फटने से पहले ही पहुंच गए थे। सुबह करीब 6:00 बजे से पवित्र स्नान का सिलसिला शुरू हुआ। संगम स्थल में आए हुए लोगों ने पवित्र स्नान किया। हालांकि ब्यास और पार्वती नदी का संगम स्थल उबड़-खाबड़ बना हुआ था। लेकिन श्रद्धालुओं ने इसकी परवाह नहीं की।
सुबह 8:00 बजे तक यहां पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। यह सिलसिला सुबह 9:00 बजे तक बढ़ गया। ब्यास और पार्वती नदी के संगम स्थल जिया में ठंडे पानी के बीच श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। इस दौरान कुछ देवी-देवताओं के निशान भी यहां पर आए। जिन्हें पवित्र स्नान करवाया गया। जिया संगम में शाही स्नान का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। जिया संगम में पवित्र स्नान करने आए नरेश कुमार, दुनी चंद और मोहर ने कहा कि 20 भादो के पवित्र स्नान को बेहद लाभकारी माना जाता है। इसलिए जिया संगम में उन्होंने पवित्र स्नान किया है। मान्यता है कि इस दिन हिमालय की सारी जड़ी बूटियां पानी में घुल जाती हैं, लेकिन पानी में स्नान से कई प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोतराम ठाकुर ने कहा कि 20 भादो पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है।
राम मंदिर में भजन-कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय
श्रीराम चंद्र मंदिर मणिकर्ण में 20 भादो के अवसर सोमवार रात जागरण का आयोजन किया गया। कलाकारों ने कई मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने भजन-कीर्तन से माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंदिर कमेटी के प्रधान जनकराज शर्मा ने कहा कि मंगलवार को लंगर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।