फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hundred shepherd stranded at an altitude of 18 thousand feet in muraaladhaar kangra

18 हजार फीट की ऊंचाई पर 7 हजार मवेशियों के साथ 100 भेड़पालक फंसे, खाना हुआ खत्म

Sat, 29 Sep 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुल्थान/बरोट(मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुल्थान/बरोट(मंडी) Updated Sat, 29 Sep 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Hundred shepherd stranded at an altitude of 18 thousand feet in muraaladhaar kangra

18 हजार फीट की ऊंचाई पर कांगड़ा के बड़ा भंगाल की दुर्गम घाटी मुराला धार में बर्फ के बीच अभी भी सात हजार मवेशियों के साथ करीब सौ भेड़पालक फंसे हैं। इनका राशन खत्म हो चुका है। पूरा इलाका कटा हुआ है। ऐसे में इनकी चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन


मवेशियों के साथ गए पधर के भेड़पालक की ठंड से मौत हो गई है। मृतक की पहचान राकेश कुमार (26) पुत्र सिधु राम गांव गर्लोग तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है। भेड़पालकों में ज्यादातर मंडी जिले के बताए जा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन और पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी है। 

विज्ञापन

जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा घायल

Hundred shepherd stranded at an altitude of 18 thousand feet in muraaladhaar kangra

मृतक के रिश्तेदारों छठा सिंह, टेक चंद, खुशहाल, भूमि चंद, मस्त राम, सरन दास ने बताया कि उन्हें फोन से सूचना मिली है उनके एक अन्य साथी इंद्र गोपाल भी घायल अवस्था में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है।

गांव से 12 भेड़ पालकों की टीम वाया भुजलिंग मदद के लिए निकल चुकी है। मृतक के चाचा थोथी राम ने चौकी मुल्थान में सूचना दी है। मुल्थान तहसील के नायब तहसीलदार ने कहा कि एक भेड़पालक की मौत की सूचना मिली है। दूसरे घायल को बड़ा भंगाल उठा कर लाया गया है। प्रशासन रेस्क्यू करने में जुटा है।

भेड़पालकों ने सुनाई आपबीती

Hundred shepherd stranded at an altitude of 18 thousand feet in muraaladhaar kangra
demo pic

कांगड़ा की दुर्गम पहाड़ियों से बरोट लौटे मियोट गांव के दो भेड़ पालकों अनिल कुमार और मौजी राम ने बताया कि भारी बर्फबारी में 7 हजार बकरियों सहित 100 भेड़ पालक बड़ा भंगाल में फंसे हुए हैं।

खाने का सारा सामान खत्म हो गया है। अनिल कुमार की 75, राज कुमार की 60, चेत राम की 40 बकरियां मर चुकी हैं। भेड़पालकों ने सीएम से बड़ा भंगाल में फंसे भेड़पालकों को सुरक्षित निकालने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed