{"_id":"621270134cba7b50fb680c49","slug":"hunarbaaz-talent-show-himachal-police-orchestra-band-reached-in-top-twelve","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुनरबाज में शानदार प्रस्तुति: हिमाचल पुलिस बैंड ने टॉप- 12 में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुनरबाज में शानदार प्रस्तुति: हिमाचल पुलिस बैंड ने टॉप- 12 में बनाई जगह
Sun, 20 Feb 2022 10:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:15 PM IST
सार
हिमाचल पुलिस बैंड को टॉप 12 में सीधी एंट्री मिल गई है। रविवार रात 9 बजे शो का प्रसारण हुआ। माना जा रहा है कि हिमाचल पुलिस का बैंड इस शो के अंतिम दौर तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस बैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल पुलिस के बैंड 'द हारमनी ऑफ पाइन' ने निजी चैनल के एक शो हुनरबाज में शानदार प्रस्तुति देकर टॉप बारह में जगह बना ली है। शो में फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी और करण जौहर ने भी उनकी जबरदस्त तारीफ की। इस दौरान पुलिस टीम ने रोहित की फिल्म का म्यूजिक भी बजाया। इसके बाद रोहित ने अपनी फिल्म में हिमाचल पुलिस टीम को बैक ग्राउंड म्यूजिक देने का न्योता भी दिया।
विज्ञापन
दरअसल बैंड को टॉप 12 में सीधी एंट्री मिल गई है। रविवार रात 9 बजे शो का प्रसारण हुआ। माना जा रहा है कि हिमाचल पुलिस का बैंड इस शो के अंतिम दौर तक पहुंचेगा। फिल्म मेकर रोहित शेट्टी को भी हिमाचल पुलिस का बैंड जमकर पसंद आया है।
विज्ञापन