{"_id":"6276b02269ed675389725659","slug":"huge-tourist-in-shimla-shimla-news-sml4080946140","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर बढ़ी सैलानियों की आमद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर बढ़ी सैलानियों की आमद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकेंड पर शिमला में बढ़ी सैलानियों की आवाजाही
होटलों में 90 फीसदी तक पहुंची ऑक्यूपेंसी
पंजाब, हरियाणा के अलावा दक्षिण भारत से भी पहुंचे सैलानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आवाजाही बढ़ी है। मैदानी इलाकों से भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 80 से 90 फीसदी तक पहुंच गई है। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के अलावा दक्षिण भारत से भी सैलानी शिमला पहुंचने शुरू हो गए हैं।
शनिवार को रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की खूब चहलपहल रही। दोपहर बाद मालरोड पर सीटीओ से खेल परिसर तक सैलानियों का हुजूम उमड़ आया। रिज मैदान पर सैलानियों ने फोटोग्राफी और घुड़सवारी का लुत्फ उठाया। लक्कड़ बाजार, लोअर बाजार और मालरोड पर सैलानियों ने खरीददारी का आनंद लिया। साइट सीन के लिए सैलानी शिमला से कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा भी रवाना हुए। ढली कुफरी सड़क पर हसन वैली और छराबड़ा में भी सैलानियों का खूब तांता लगा। सैलानियों की आमद बढ़ने से शहर के पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सैलानियों की आमद बढ़ने से कारोबार में तेजी आई है।
शिमला होटिलियर एसोसियेशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। पड़ोसी राज्यों के अलावा दक्षिण भारत से भी सैलानियों की दस्तक शुरू हो गई है। शनिवार को शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी 80 से 90 फीसदी रही।
विज्ञापन
पार्किंग पैक, सर्कुलर रोड पर लगी वाहनों की लंबी कतारें
सर्कुलर रोड पर स्थित बहुमंजिला लिफ्ट पार्किंग, नगर निगम की मेट्रोपोल पार्किंग और पर्यटन विकास निगम की ट्रिपल एच पार्किंग दोपहर दो बजे पैक हो गई। इसके बाद सैलानियों ने पार्किंग के बाहर सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़ी कर दी जिससे सड़क वन ने होने से जाम लग गया। लिफ्ट से एक ओर वाहनों की कतार पुराने बस अड्डे तक और दूसरी और हिमलैंड तक लग गई। विक्ट्री टनल ताराहाल सड़क पर भी देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।