फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC: Within 10 days, 150 new buses will be added to the fleet of Himachal Road Transport Corporation

HRTC: 10 दिन के भीतर हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में जुड़ेंगी 150 नई बसें

Tue, 07 Mar 2023 11:37 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Mar 2023 11:37 AM IST
सार

एचआरटीसी के बेड़े में अगले सप्ताह बीएस-6 सीरीज की 150 बसें शामिल होने जा रही हैं। ये सभी बसें आधुनिक तकनीक से निर्मित और अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर खरीदी गई हैं।

विज्ञापन
HRTC: Within 10 days, 150 new buses will be added to the fleet of Himachal Road Transport Corporation
एचआरटीसी की नई बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में अगले सप्ताह बीएस-6 सीरीज की 150 बसें शामिल होने जा रही हैं। ये सभी बसें आधुनिक तकनीक से निर्मित और अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर खरीदी गई हैं। टाटा कंपनी के गोवा प्लांट में तैयार ये बसें मालगाड़ी के माध्यम से चंडीगढ़ पहुंचेंगी। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से इन्हें नालागढ़ पहुंचाया जाएगा। नालागढ़ से ये बसें विभिन्न डिपुओं के लिए भेजी जाएंगी। टाटा कंपनी की 150 बसों में 25 बसें 28 सीटर, जबकि 125 बसें 47 सीटर हैं।

विज्ञापन


एचआरटीसी का दावा है कि इन बसों में यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा। कम ईंधन में ज्यादा माइलेज भी मिलेगी। ये बसें आधुनिक सिक्योरिटी फीचर से लेस हैं। इसके चलते यात्रियों को आरामदायक सफर के साथ सुरक्षा भी मिलेगी। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने खुद गोवा जाकर इन बसों की टेस्ट ड्राइव की है। बसों की कीमत 28 से 30 लाख के बीच है। नई बसें आने से प्रदेश के लोगों को खटारा बसों से छुटकारा मिलेगा। प्रदेश में एचआरटीसी की 146 खटारा बसों को इन नई बसों से बदला जाएगा।
विज्ञापन


10 दिन के भीतर मिलेंगी 150 बसें : संदीप
10 दिन के भीतर टाटा की 150 बसें एचआरटीसी को मिल जाएंगी। इनमें 25 बसें 28 सीटर और 125 बसें 47 सीटर होंगी। बीएस-6 सीरीज की यह बसें आधुनिक तकनीक से निर्मित और अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर खरीदी गई हैं।- संदीप कुमार, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन


सुविधाजनक सीटें और स्मार्ट एलईडी की सुविधा
एचआरटीसी की नई बसों में लंबे सफर के लिए सुविधाजनक सीटें लगाई गई हैं। एलईडी रूट बोर्ड की सुविधा से लेस इन बसों में सीटों के बीच लेग स्पेस अधिक रखा गया है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा के दौरान सवारियों को दिक्कत न हो। बस के भीतर सामान रखने के लिए बड़े कैरियर लगाए गए हैं। बस के पीछे डिग्गी की सुविधा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed