फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC will blacklist Dhaba cockroach found in food

आरएम की रिपोर्ट के बाद ब्लैकलिस्ट होगा ढाबा, खाने में निकला था कॉकरोच

Sun, 08 Jul 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 08 Jul 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
HRTC will blacklist Dhaba cockroach found in food
PIC

शालाघाट स्थित एचआरटीसी के अधिकृत ढाबे में यात्रियों को घटिया खाना परोसने के मामले में निगम प्रबंधन ने शिकंजा कस दिया है। दो दिन में आरएम की रिपोर्ट के बाद तीसरे दिन ढाबे को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी है। निगम प्रबंधन ने ढाबा मालिक को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है।

विज्ञापन


ढाबे के खाने में कॉकरोच मिलने पर निगम प्रबंधन ने कड़ा संज्ञान लिया है। एचआरटीसी शिमला के मंडलीय प्रबंधक ने आरएम से मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को धर्मशाला से शिमला रूट पर चलने वाली निगम की नॉन स्टॉप बस दोपहर को शालाघाट स्थित अधिकृत ढाबे पर रुकी थी। यहां यात्रियों के खाने में कॉकरोच निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

HRTC will blacklist Dhaba cockroach found in food

 इसकी शिकायत यात्रियों ने ढाबा संचालक और एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक शिमला से की थी। मंडलीय प्रबंधक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक को मामले की जांच के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि अगर कहीं से कोई राजनीतिक दबाव न पड़ा तो निगम प्रबंधक ढाबा संचालक को ब्लैकलिस्ट कर सकता है।

उधर, मंडलीय प्रबंधक शिमला दिनेश कपूर ने कहा कि दो दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। तीसरे दिन ढाबा संचालक को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत के साथ किसी भी सूरत में खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed