{"_id":"625c217df15b6912815cc948","slug":"hrtc-volvo-bus-delhi-ti-jispa-trial-from-keylong-to-jispa-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी: दिल्ली से पहली बार वोल्वो में लाहौल के जिस्पा पहुंचेंगे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी: दिल्ली से पहली बार वोल्वो में लाहौल के जिस्पा पहुंचेंगे सैलानी
Mon, 18 Apr 2022 12:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:01 PM IST
सार
यह पहली बार है जब लाहौल के जिस्पा से दिल्ली के लिए सीधी वोल्वो सेवा शुरू की जा रही है। यह वोल्वो बस दिल्ली से मनाली, अटल टनल रोहतांग होते हुए लाहौल घाटी के जिस्पा तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
एचआरटीसी वोल्वो बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश-विदेश के सैलानियों के लिए धरती पर स्वर्ग कहे जाने वाली लाहौल घाटी तक पहुंचना अब और भी आसान हो जाएगा। एचआरटीसी लाहौल घाटी के जिस्पा से दिल्ली के बीच वोल्वो सेवा शुरू करने जा रहा है। सोमवार को केलांग से जिस्पा के बीच वोल्वो का ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन
यह पहली बार है जब लाहौल के जिस्पा से दिल्ली के लिए सीधी वोल्वो सेवा शुरू की जा रही है। यह वोल्वो बस दिल्ली से मनाली, अटल टनल रोहतांग होते हुए लाहौल घाटी के जिस्पा तक पहुंचेगी। 684 किलोमीटर का सफर तय करने में यह वोल्वो करीब 17 घंटे का समय लेगी। इसका किराया 2032 रुपये होगा।
विज्ञापन
केलांग के पास कमांडर नाला पर पुराने पुल की खस्ता हालत थी। इसके स्थान पर बीआरओ ने अब नया पुल तैयार किया है। इसके चलते केलांग और जिस्पा के बीच होने वाला वोल्वो का ट्रायल सफल रहने की संभावना जताई जा रही है। जिस्पा से दिल्ली के बीच चलने वाली वोल्वो की समयसारिणी निर्धारित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
20 अप्रैल से शुरू होगी सेवा
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक केलांग डिपो मंगल चंद मनेपा ने बताया सोमवार को ट्रायल के बाद 20 अप्रैल से जिस्पा-दिल्ली वोल्वो सेवा शुरू करने की तैयारी है। जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।