{"_id":"0b2e80641e08efab8435968332c7d428","slug":"hrtc-smart-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी बसों में स्मार्ट कार्ड से कटेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी बसों में स्मार्ट कार्ड से कटेगा किराया
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 09 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में जल्द स्मार्ट कार्ड से किराया वसूला जाएगा। निगम प्रदेश में आटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू करने की तैयारी में है। शुक्रवार को शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान परिवहन मंत्री ने यह नया खुलासा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द बिना कंडक्टरों के बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
इन बसों में विशेष मशीनें लगाई जाएंगी। मेट्रो की तर्ज पर स्मार्ट कार्ड से बसों में स्वैप कर किराया वसूला जाएगा। स्मार्ट कार्ड बनाने पर परिवहन निगम विशेष छूट देगा। हर माह स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज करवाना पड़ेगा। रिचार्ज के दौरान ही निर्धारित रूट का एक माह का किराया छूट सहित एकसाथ वसूला जाएगा।
विज्ञापन
कार्ड को स्वैप करने पर किराये की राशि ई बैंकिंग के माध्यम से कार्ड से कट जाएगी। रोज-रोज किराया लेने से लोगों को छुटकारा मिलेगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के कुछ शहरों में एचआरटीसी इसका प्रयोग करेगा। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग सी प्लेन (पानी से उड़ान भरने वाला जहाज) चलाने पर विचार कर रहा है। प्रदेश की बड़ी नदियों में इस प्लेन को चलाने की योजना है।
विज्ञापन
एक नदी से दूसरी नदी तक जाने के यह प्लेन उड़ान भरेगा। नदी में रहने के दौरान पानी के जहाज के तरह काम करेगा। मुंबई और गोवा में अभी सी प्लेन चलाया जा रहा है। मंत्री जीएस बाली ने बताया कि यह योजना अभी प्रारंभिक चरण में है। जल्द इसका पूरा प्रारूप तैयार कर लिया जाएगा। हिमाचल में सी प्लेन शुरू होने से पर्यटन अर्थ व्यवस्था को बड़ी मजबूती मिलेगी।
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा है राज्य सरकार को कोई खतरा नहीं है। कांग्रेस के कुछ मंत्री और विधायक भाजपा के संपर्क में हैं, यह मात्र शिगूफा है। भाजपा की यह साजिश है। कांग्रेस सरकार अपना पूरा कार्यकाल समाप्त करेगी। क्या मुख्यमंत्री की सीबीआई जासूसी करवा रही है? इस सवाल के जवाब में बाली ने कहा तथ्य सामने न आने तक इस संदर्भ में कोई भी टिप्पणी नहीं की जा सकती।