{"_id":"60e72eff8ebc3e49c21e961d","slug":"hrtc-services-of-303-conductors-and-61-drivers-regularized","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी: तीन साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले 303 परिचालक और 61 चालक नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी: तीन साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले 303 परिचालक और 61 चालक नियमित
Thu, 08 Jul 2021 10:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:30 PM IST
सार
निगम प्रबंधन ने नियमित किए गए इन चालक-परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि वह कार्यालय में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सेवाएं देते रहें।
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने तीन साल का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले चालकों और परिचालकों को नियमित कर दिया है। इनमें 31 मार्च को 3 साल पूरे करने वाले 303 चालक और 61 परिचालक (टीएमपीए) शामिल हैं। निगम प्रबंधन ने वीरवार को इस बारे में अधिसूचना जारी की है। यह कर्मचारी चार माह से नियमित करने के आदेशों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
चालक-परिचालक यूनियन का प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह और निगम प्रबंधन से भी मिला। मंत्री के आश्वासन के बाद निगम प्रबंधन ने यह आदेश जारी किए हैं। निगम प्रबंधन ने नियमित किए गए इन चालक-परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि वह कार्यालय में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सेवाएं देते रहें।
विज्ञापन