फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC New Volvo Buses will automatically shower water when smoke rises or temperature rises

HRTC New Volvo Buses: एचआरटीसी वोल्वो बसों में धुआं उठने या तापमान बढ़ने पर खुद बरसेंगी पानी की बाैछारें

Mon, 23 Jun 2025 11:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Jun 2025 11:15 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में 24 सुपर लग्जरी बसें जुड़ रही हैं। चालक सहित तकनीकी कर्मचारियों का दल बंगलूरू गया है। 

विज्ञापन
HRTC New Volvo Buses will automatically shower water when smoke rises or temperature rises
एचआरटीसी की नई वोल्वो बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में जल्द नई 24 वोल्वो बसें शामिल होंगी। ये बसें बंगलूरू से हिमाचल के लिए रवाना हो गई हैं। ये बसें आधुनिक तकनीक से लैस होंगी। सैंसर युक्त बसों में तापमान 60 डिग्री से अधिक जाने या धुआं उठने पर खुद पानी की बौछारें पड़नी शुरू हो जाएंगी। इन बसों के बुधवार को हिमाचल में पहुंचने की संभावना है। आधुनिक तकनीक के लैस इन बसों की खासियत है कि इनके भीतर 60 डिग्री तापमान होने व धुआं उठाने की स्थिति में लगाए गए 32 नोजल से पानी की बौछारें होनी शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन

बसों में सैंसर लगे हैं जो ऑटोमेटिक कमांड ले लेंगे। बस की छत पर पाइप लाइन बिछाई गई है। सुपर लग्जरी बसों के नीचे 200 लीटर का पानी का टैंक लगा है। इसके साथ ही नाइट्रोजन सिलेंडर भी उपलब्ध है। ऐसे में यात्री सुरक्षित रहेंगे। बस के भीतर और बाहर (फ्रंट और बैक साइड) में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। छह दिन तक इनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रहेगी। सभी बसें एयर कंडीशन हैं। इसमें थाई रेस्ट और पुश बैक सीटें लगाई गई हैं। हिमाचल परिवहन निगम की बसों में पहली बार इस तरह की तकनीक को अपनाया गया है। बसों में स्मोकिंग सैंसर भी लगे हैं। अगर बस के भीतर कोई धूम्रपान करता है तो सायरन बजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में 24 सुपर लग्जरी बसें जुड़ रही हैं। चालक सहित तकनीकी कर्मचारियों का दल बंगलूरू गया है। ये बसें शिमला के तारादेवी, कांगड़ा जिला के नगरोटा, पालमपुर, देहरा के अलावा कुल्लू, नालागढ़ के डिपुओं में जाएंगी। एचआरटीसी की कई बसों में पहले आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में इन बसों को सुरक्षित माना जा रहा है। इन बसों को रूटों पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं।

विज्ञापन

एक करोड़ 52 लाख की है एक बस
परिवहन निगम के बेड़े में जुड़ रही आधुनिक तकनीक की इन बसों में प्रत्येक की कीमत एक करोड़ 52 लाख रुपये है। इन बसों को दूसरे राज्यों के अलावा धार्मिक स्थलों के लिए चलाया जाना है।

दिल्ली के लिए बंद रूटों को किया जाएगा बहाल
 एचआरटीसी के बेड़े में 24 अत्याधुनिक वोल्वो बसें शामिल होने से मंडल धर्मशाला के दिल्ली के लिए वोल्वो के बंद पड़े रूटों के बहाल होने की भी संभावना है। धर्मशाला से दिल्ली के लिए शाम 6:30 बजे चलने वाली वोल्वो बस को बंद करना पड़ा था। इस वजह से दिल्ली जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि एचआरटीसी के बेड़े में जल्द 24 नई वोल्वो बसें शामिल होंगी। नई वोल्वो बसों के आने से दिल्ली के लिए बंद रूटों को बहाल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed