{"_id":"6108357d8ebc3e2f8c58bdc7","slug":"hrtc-issue-eight-rout-shimla-news-sml379057247","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुलते ही एचआरटीसी ने बहाल किए बंद पड़े 8 रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खुलते ही एचआरटीसी ने बहाल किए बंद पड़े 8 रूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकल और ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी यह बसें, गड़काहन, चनोग, सेदन, धामी, बस्तीगुनाना रूट पर आज से बस सेवा
कंगनाधार और भौंट रूट पर भी नहीं रहेगी अब बसों की कमी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एचआरटीसी ने स्कूल खुलते ही राजधानी शिमला और साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पड़े 8 रूट बहाल कर दिए हैं। मंगलवार से शहर के ग्रामीण क्षेत्रों के 6 और शहरी क्षेत्र के दो रूटों पर बस सेवा बहाल हो जाएगी। कोरोना की दूसरी लहर के बाद लगाए लॉक डाउन के चलते 10 मई से यह रूट बंद कर दिए थे। लोगों की ओर से आ रही मांग के बाद एचआरटीसी लोकल यूनिट ने मंगलवार से इन बसों को पुन: शुरू करने का निर्णय लिया है।
शिमला-गड़काहन 10 बजे, शिमला-शाल चनोग शाम 5:10 बजे, शिमला-सेदन सुबह 8 बजे, शिमला-पनेश धामी 8:30 बजे, शिमला-बस्तीगुणाना 1:15 दोपहर, शिमला-नीन 5:20 बजे शाम को चलने वाली बस सेवा बहाल कर दी है। शिमला-मुंगड़ा रूट को भी बिंदला तक बढ़ाकर मंगलवार से शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा शिमला-कंगनाधार रूट पर सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक हर एक घंटे में ट्रिप और शिमला-भौंट रूट पर सुबह 6:45 और 7:45 बजे चलने वाली बसें बहाल कर दी हैं। मंगलवार से सुबह और शाम के समय स्कूल समय पर अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला मांग पर लिया जाएगा।
लोगों की मांग पर बहाल किए बस रूट : शर्मा
क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला लोकल जितेंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि लोगों की मांग पर शहर और साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों के 8 रूट बहाल करने के आदेश जारी कर दिए हैं। स्कूली बच्चों के लिए भी सुबह और शाम के समय मांग पर बसों का संचालन किया जाएगा।