{"_id":"4aa358ebacade48778b22dc6550b76d6","slug":"hrtc-employees-get-overtime-and-night-allowance","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी कर्मियों को ओवरटाइम, रात्रि भत्ता जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी कर्मियों को ओवरटाइम, रात्रि भत्ता जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 22 Jun 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने करीब दो हजार कर्मचारियों का ओवरटाइम और रात्रि भत्ता जारी कर दिया है। तीन महीने के ओवरटाइम और रात्रि भत्ते की अदायगी के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये जारी किए हैं। कर्मचारियों का 14 महीने के रात्रि भत्ते, ओवरटाइम की अदायगी अभी शेष है।
विज्ञापन
एचआरटीसी में कार्यरत हजारों ड्राइवरों और कंडक्टरों का करीब 17 महीने का रात्रि भत्ता और ओवरटाइम काफी समय से अटका था। कर्मचारी इसे जारी करने की मांग काफी समय से उठाते रहे हैं। अब एचआरटीसी प्रबंधन ने तीन महीने का ओवरटाइम और रात्रि भत्ता जारी कर दिया है।
विज्ञापन
इससे करीब दो हजार कर्मचारियों को राहत मिली है। हालांकि, अभी भी ओवरटाइम और रात्रि भत्ते के रूप में कर्मचारियों के करोड़ों रुपये अटके हैं।
एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक आरएन बत्ता ने लंबित भत्ते और ओवरटाइम के भुगतान के लिए साढ़े तीन करोड़ जारी करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे बजट का प्रबंध होगा, बाकी पैसा भी दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
हर माह जारी करें बकाया धनराशि
हिमाचल प्रदेश ड्राइवर एवं कंडक्टर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष देवराज ठाकुर रिलीज धनराशि को ऊंट के मुंह में जीरे की तरह मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को 3-3 महीने की बकाया राशि को हर माह जारी करना चाहिए। साथ ही उस महीने का देय भत्ता भी दिया जाए।