फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC Employees: CTU Worker Union supported the strike of HRTC drivers and conductors

HRTC Employees: सीटीयू वर्कर यूनियन ने किया एचआरटीसी चालक-परिचालक की हड़ताल का समर्थन

Fri, 07 Mar 2025 04:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Mar 2025 04:08 PM IST
सार

संघ ने साफ किया गया है कि अगर तीन दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो रविवार रात से तीन दिन की हड़ताल पर चले जाएंगे।

विज्ञापन
HRTC Employees: CTU Worker Union supported the strike of HRTC drivers and conductors
एचआरटीसी चालक-परिचालक की हड़ताल का समर्थन। - फोटो : संवाद

विस्तार

एचआरटीसी चालक-परिचालकों ने प्रदेश सरकार को मांगें पूरी करने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। संघ ने साफ किया गया है कि अगर तीन दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो रविवार रात से तीन दिन की हड़ताल पर चले जाएंगे।  उधर, शुक्रवार को चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग(सीटीयू) वर्कर यूनियन की बैठक चंडीगढ़ डिपो नंबर दो में हुई।

विज्ञापन


इसमें एचआरटीसी की यूनियन की ओर से 9 मार्च की हड़ताल का समर्थन करने का फैसला किया गया। सीटीयू वर्कर यूनियन के अनुसार हिमाचल रोडवेज के कर्मचारियों का 65 महीने का ओवरटाइम का बकाया भुगतान, नाइट अलाउंस, टीए/डीए तथा एरियर जैसे मुद्दे काफी समय से लंबित हैं। हिमाचल ट्रांसपोर्ट की यूनियन इन मुद्दों के हल करने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही है लेकिन सरकार इन सभी मांगों को हल करने के लिए गंभीर नहीं है। 
विज्ञापन


सीटीयू वर्कर यूनियन ने एचआरटीसी यूनियन की ओर से किए जा रहे आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हुए सरकार से कर्मचारियों के सभी जरूरी मसलों का हल जल्द से जल्द निकालने की मांग की है। सीटीयू वर्कर यूनियन ने कहा कि नाै तारीख को सीटीयू की कोई भी बस हिमाचल में नहीं जाने दी जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हिमाचल सरकार की होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed