{"_id":"628cdc2620b7b26d284b08d4","slug":"hrtc-driver-union-s-meeting-with-management-failed-announced-to-go-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC drivers Union: एचआरटीसी चालकों के साथ बेनतीजा रही प्रबंधन की बैठक, हड़ताल पर जाने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC drivers Union: एचआरटीसी चालकों के साथ बेनतीजा रही प्रबंधन की बैठक, हड़ताल पर जाने का एलान
Tue, 24 May 2022 07:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 May 2022 07:58 PM IST
सार
प्रबंधन के साथ वार्ता विफल होने के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक यूनियन ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। यूनियन के इस फैसले से बस सेवाएं ठप हो सकती हैं।
विज्ञापन
चालक यूनियन का प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चालकों की मंगलवार को प्रबंध निदेशक के साथ बैठक बेनतीजा रही है। चालकों ने 29 मई रात 12:00 बजे से हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
बैठक में छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने, लंबित नाइट ओवर टाइम जारी करने पर चर्चा हुई लेकिन ओवरटाइम जारी करने पर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद चालकों ने भारी बारिश के चलते निगम मुख्यालय के टॉप फ्लोर पर छत के नीचे प्रबंधन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चालक यूनियन के प्रधान मान सिंह ने बताया कि ओवरटाइम के मुद्दे पर निगम प्रबंधन के साथ सहमति नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
प्रबंधन पिछला बकाया ओवरटाइम देने के लिए तैयार नहीं है। प्रबंधन ओवरटाइम के भुगतान के लिए कमेटी गठित करने की बात कर रहा है, जो मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि 29 मई को शाम 4:00 बजे तक अगर सभी मांगें नहीं मानी जातीं तो रात 12:00 बजे से काम छोड़ो आंदोलन शुरू हो जाएगा जो 30 मई रात 12:00 बजे तक चलेगा। यूनियन छठे वेतन आयोग की सिफ ारिशें लागू करने और 2006 से ओवरटाइम एकमुश्त देने की मांग कर रही है।
विज्ञापन