फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC Dhaba policy will be implemented in Himachal, corporation management will decide the food rates

HRTC: हिमाचल में लागू होगी ढाबा नीति, निगम प्रबंधन तय करेगा खाने के रेट

Mon, 11 Aug 2025 01:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Aug 2025 01:53 PM IST
सार

 हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें ब्रेकफॉस्ट, लंच और डिनर के समय कहां-कहां रुकेंगी, इसके लिए ढाबों का चयन होगा। 

विज्ञापन
HRTC Dhaba policy will be implemented in Himachal, corporation management will decide the food rates
एचआरटीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब ढाबा नीति लागू होगी। इस नीति के तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें ब्रेकफॉस्ट, लंच और डिनर के समय कहां-कहां रुकेंगी, इसके लिए ढाबों का चयन होगा। अपनी मर्जी से किसी भी ढाबे में अगर चालक परिचालक बस को रोकते हैं, तो उन पर कार्रवाई होगी। पथ परिवहन निगम प्रबंधन ने इस नीति पर काम करना शुरू कर दिया है। जल्द ही ढाबा मालिकों से आवेदन मांगे जाएंगे। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के रेट निगम प्रबंधन से अप्रूव होंगे। इसकी सूची ढाबे के बाहर लगेगी। इस नीति के तहत ढाबा मालिकों का खाने में क्या क्या मैन्यू रहेगा, इसका जानकारी निगम प्रबंधन की ओर से ली जाएगी। इसके साथ ही ढाबे में शौचालय की व्यवस्था, साफ-सफाई, ढाबा कम से कम दो साल पुराना हो, पकवान में किसी भी तरह की शिकायतें न हों, ढाबे के पास गाड़ियों के क्रॉसिंग होने की उचित जगह, बैठने की उचित व्यवस्था हो।

विज्ञापन


यह भी खास ध्यान रखा जाएगा कि सवारियों के साथ बदतमीजी न हो। ढाबा में काम करने वाले कर्मचारियों को सवारियों के साथ अच्छी तरह से पेश आना होगा। शिकायत पाए जाने पर परिवहन निगम ढाबे को सूची से बाहर कर देंगे। उल्लेखनीय है कि कई बार ढाबे में खाने को लेकर सवारियां शिकायत करते हैं। पैसे ज्यादा वसूलने का मामला भी एचआरटीसी के ध्यान में है। एचआरटीसी प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने कहा कि पहले ढाबा नीति नहीं थी। पथ परिवहन निगम की ओर से जहां बस खड़ी करने के लिए कहा जाता था, उन ढाबों के पास बस रुकती थी। अब इसको लेकर नीति बनाई जा रही है। पथ परिवहन निगम की हालही मेें हुई बीओडी (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर) की बैठक में नीति बनाने को मंजूरी दी गई है। अब इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रह है। शीघ्र ही इसके लिए आवेदन मांगे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed