फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC Delhi Leh Bus Plying On Route only for 38 days

HRTC Delhi Leh Bus: देश के सबसे लंबे लेह-दिल्ली रूट पर महज 38 दिन दौड़ी बस, लाखों का नुकसान

Fri, 08 Sep 2023 12:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 08 Sep 2023 12:43 PM IST
सार

शुरुआत में बस के सुहाने सफर का आनंद उठाने के लिए बस पूरी तरह से पैक चल रही थी। ऐसे में निगम ने एक और बस चलाने का फैसला लिया था। हालात ऐसे बिगड़े कि पूरे सीजन में एक ही बस 38 दिन से अधिक नहीं चल पाई।

विज्ञापन
HRTC Delhi Leh Bus Plying On Route only for 38 days
एचआरटीसी लेह-दिल्ली बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

देश के सबसे लंबे लेह-मनाली-दिल्ली (1026 किमी) बस रूट पर अब अगले साल ही एचआरटीसी की बस में सफर कर सकेंगे। इस सीजन में इस रूट पर पर केलांग डिपो की बस महज 38 दिन ही दौड़ पाई है। इससे केलांग डिपो को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


अमूमन इस रूट पर सालाना साढ़े तीन से चार माह तक बस चलती थी, लेकिन इस बार प्राकृतिक आपदा के चलते सड़कें बंद होने पर लेह-दिल्ली रूट पर बस महज 38 दिन ही दौड़ सकी है। बता दें कि इस बार लेह-दिल्ली के बीच आठ जून को बस सेवा शुरू हुई थी।
विज्ञापन


शुरुआत में बस के सुहाने सफर का आनंद उठाने के लिए बस पूरी तरह से पैक चल रही थी। ऐसे में निगम ने एक और बस चलाने का फैसला लिया था। हालात ऐसे बिगड़े कि पूरे सीजन में एक ही बस 38 दिन से अधिक नहीं चल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अब 15 सितंबर से यह मार्ग आधिकारिक तौर पर बंद हो जाता है।  एचआरटीसी के केलांग डिपो ने लेह-दिल्ली के बीच आठ जून को बस सेवा शुरू की थी। लेकिन प्राकृतिक आपदा की मार से सबसे लंबा रूट पर भी बाधित हो गया। 

30 घंटे का सफर, एक सवारी का किराया 1,736 रुपये 
निगम की बस लेह से दिल्ली का सफर 30 घंटे में पूरा करती है और प्रति सवारी किराया 1,736 रुपये है। इस बस में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और लेह लद्दाख के अलावा विदेशी सैलानी भी सफर करते हैं। बस समुद्र तल से 16,500 फीट ऊंचे बारालाचा, नकिल्ला (15,547 ), तंगलंगला (17,480) तथा लाचुंग दर्रा (16,616 फीट) ऊंचे दर्रो से होकर रोमांच सफर का अनुभव करवाता है। अब देश, विदेश के यात्री निगम की बस में अगले सीजन में ही जा सकेंगे।


इस बार देश के सबसे लंबे लेह-दिल्ली रूट पर महज 38 दिन ही बस का संचालन हो पाया है। कहा कि 15 सितंबर से यह मार्ग अधिकारिक तौर से बंद हो जाता है। सर्दी का मौसम शुरू होने से कुनाली-लेह के बीच पड़ने वाली बर्फ से दर्रे लकदक हो जाते हैं। - राधा देवी, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी केलांग डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed