{"_id":"5d9341508ebc3e93d02854d0","slug":"hrtc-contract-employees-will-get-regularization-gift-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी के अनुबंध कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, प्रबंधन ने लिया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी के अनुबंध कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, प्रबंधन ने लिया ये फैसला
Wed, 02 Oct 2019 01:23 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 02 Oct 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम की वर्कशॉप में तीन साल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों को जल्द नियमितीकरण का तोहफा मिलने जा रहा है। निगम ने इन्हें नियमित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी फाइल सरकार को भेज दी गई है। 30 सितंबर से पहले तीन साल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्तमान में एचआरटीसी की 30 वर्कशॉप हैं। इनमें करीब डेढ़ सौ कर्मचारी अनुबंध पर सेवाएं दे रहे हैं। करीब 70 ऐसे कर्मचारी हैं, जिनका तीन साल का सेवाकाल पूरा हो गया है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति ने वर्कशॉप में तैनात अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की थी। इस मामले पर गौर किया गया है। ऐसे में जिन कर्मचारियों को अनुबंध पर तीन साल हो गए हैं, इन्हें नियमित करने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
उधर, एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के सलाहकार राजेंद्र ठाकुर और समिति के प्रेस सचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि परिवहन मंत्री से वर्कशॉप में कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों के अलावा अन्य अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की गई है।