फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC Conductor Recruitment Exam Result Declared by himachal Staff Selection Commission

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग: एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखें

Thu, 30 Sep 2021 08:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Sep 2021 08:52 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग ने एचआरटीसी बस कंडक्टर के 568 पदों को भरने के लिए दिसंबर 2019 में आवेदन मांगे थे। आवेदन आने के बाद आयोग ने 18 अक्तूबर 2020 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 1882 अभ्यर्थियों को आयोग ने 23 मार्च 2021 से 15 अप्रैल 2021 तक और उसके बाद 18 से 19 जून 2021 तक आयोजित 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया। 

विज्ञापन
HRTC Conductor Recruitment Exam Result Declared by himachal Staff Selection Commission
एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने गुरुवार को पोस्ट कोड 762 के तहत हिमाचल परिवहन निगम(एचआरटीसी) बस कंडक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मेरिट के आधार पर 565 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जबकि स्वतंत्रता सेनानी वार्ड से ओबीसी का एक और एससी आरक्षित श्रेणी के दो पद समेत कुल तीन पद खाली रह गए हैं। आयोग ने एचआरटीसी बस कंडक्टर के 568 पदों को भरने के लिए दिसंबर 2019 में आवेदन मांगे थे। आवेदन आने के बाद आयोग ने 18 अक्तूबर 2020 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया।  लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 1882 अभ्यर्थियों को आयोग ने 23 मार्च 2021 से 15 अप्रैल 2021 तक और उसके बाद 18 से 19 जून 2021 तक आयोजित 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया। लिखित परीक्षा के दौरान नकल के दो मामले सामने आने पर काफी विवाद हुआ था।

विज्ञापन


कांगड़ा जिले के शाहपुर और शिमला जिला के परीक्षा केंद्रों में नकल के मामले सामने आए थे। इस मामले में पुलिस में केस तक दर्ज हुआ। पुलिस विभाग की लंबी जांच और सब डिवीजन एग्जाम को-ऑर्डिनेटर की रिपोर्ट के बाद प्रदेश सरकार को यह मामला भेजा गया था। प्रदेश सरकार की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद आयोग ने मेरिट सूची तैयार की और गुरुवार को भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। उधर, चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि मेरिट के आधार पर 565 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जबकि आरक्षित श्रेणी के तीन पद खाली रह गए हैं। उन्होंने बताया कि नियमों के तहत ही आचार संहिता के दौरान यह परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन

यहां क्लिक कर देखें रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed