फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc conductor minimum wages labour department notice to hrtc.

कंडक्टरों को कम दिहाड़ी देने पर HRTC को नोटिस

Sun, 31 Jan 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 31 Jan 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
hrtc conductor minimum wages labour department notice to hrtc.

कंडक्टरों को न्यूनतम दिहाड़ी नहीं देने पर प्रदेश श्रम विभाग ने एचआरटीसी को नोटिस जारी किया है। श्रम विभाग ने राज्य पथ परिवहन निगम से श्रम नियमों को तोड़ने की शिकायत मिलने पर जवाब तलब किया है। निगम कौशल विकास ट्रेनिंग के नाम पर युवाओं से कंडक्टरी करवा रहा है।

विज्ञापन


इसकी की शिकायत राज्य श्रम विभाग को हुई है। उल्लेखनीय है कि एचआरटीसी बसों में इस तरह से लगभग 1200 युवाओं से कौशल विकास प्रशिक्षण के नाम पर कंडक्टरी करवाई जा रही है। एचआरटीसी में बड़ी संख्या में युवाओं की कौशल विकास ट्रेनिंग के नाम पर भर्ती की गई है।
विज्ञापन


ये ट्रेनिंग राज्य रोजगार विभाग की ओर से चलाई जा रही कौशल विकास भत्ता योजना से भिन्न है। इन्हें पंद्रह रुपये प्रति घंटे के हिसाब से कौशल विकास भत्ता दिया जा रहा है। एक दिन का अधिकतम 120 रुपये दिया जा रहा है। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने इसकी शिकायत श्रमायुक्त को की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी पर श्रम विभाग के निदेशक और आयुक्त ने एचआरटीसी प्रबंधन से जवाबतलब किया है। श्रम विभाग को एचआरटीसी के इस तर्क पर आपत्ति है कि युवाओं को कंडक्टरी सिखाने के नाम पर उनसे पूरा काम लिया जा रहा है। वे बसों में अकेले सेवाएं दे रहे हैं और उनके साथ कोई प्रशिक्षण नहीं होता है।


प्रशिक्षण के नाम पर बसों में कंडक्टरों की रिक्तियों पर ही काम लिया जा रहा है। ऐसा करना कानूनसम्मत नहीं है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि श्रम विभाग को जवाब दे दिया जाएगा। हम युवाओं को कंडक्टरी की ट्रेनिंग दे रहे हैं। उन्हें दिहाड़ी नहीं, बल्कि भत्ता दे रहे हैं। युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed