{"_id":"618297eb30464b45b735724d","slug":"hrtc-buses-will-not-ply-in-himachal-after-5-pm-today-due-to-diwali-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली: हिमाचल में आज शाम पांच बजे के बाद नहीं चलेंगी सरकारी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली: हिमाचल में आज शाम पांच बजे के बाद नहीं चलेंगी सरकारी बसें
Thu, 04 Nov 2021 02:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 04 Nov 2021 02:00 AM IST
सार
एचआरटीसी प्रबंधन ने तीन नवंबर तक प्रदेश और बाहरी राज्यों में नियमित परिवहन सेवाएं जारी रखने का फैसला लिया था। दिवाली के दिन चार नवंबर को पांच बजे के बाद शहरों में परिवहन सेवाएं बंद हो जाएंगी। बाहरी राज्यों को जाने वाली बसों को भी क्लब किया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बसों में एडवांस बुकिंग रही। बाहरी राज्यों से निगम की बसें सवारियों से फुल आ रही हैं। निगम प्रबंधन ने तीन नवंबर तक प्रदेश और बाहरी राज्यों में नियमित परिवहन सेवाएं जारी रखने का फैसला लिया था। दिवाली के दिन चार नवंबर को पांच बजे के बाद शहरों में परिवहन सेवाएं बंद हो जाएंगी। बाहरी राज्यों को जाने वाली बसों को भी क्लब किया जाएगा। दिवाली के दिन चालकों को उन्हीं रूटों पर भेजा जाएगा, जहां उनके घर पड़ते हैं, जिससे चालक-परिचालक परिवार के साथ दिवाली मना सकें।
विज्ञापन
दिवाली के चलते परिवहन निगम ने मंगलवार से बाहरी राज्यों से हिमाचल और राज्य से बाहरी राज्यों के लिए स्पेशल बसें चलाई हैं। कुल 212 बसें चलाई गई हैं। सवारियां ज्यादा होने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। निगम प्रबंधन ने दिवाली के दौरान बस अड्डों पर कोविड नियमों का पालन करने के लिए कहा है। दिवाली पर शाम को 5 बजे के बाद बसें नहीं चलेंगी। लांग रूट पर चलने वाली बसों को क्लब कर चलाया जाएगा। बसों में सीट के मुताबिक ही सवारियों को बैठना होगा। बसों के भीतर सवारियां खड़ी नहीं रहेंगी। परिवहन निगम ने चालक परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि वह बिना मास्क के सवारियों को न बैठाएं। इसके अलावा जिस व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार की शिकायत हो, उसे बस में बैठने के लिए मना करें।
विज्ञापन