फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC buses runing late

एचआरटीसी बसें देरी से चलने से भड़के निजी बस चालक परिचालक

Mon, 25 Apr 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
HRTC buses runing late
निजी चालक यूनियन ने जताई आपत्ति
विज्ञापन

बसों में बढ़ रही प्रतिस्पर्धा से हादसों को खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला से साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एचआरटीसी की लोकल बसें समयसारिणी के अनुसार नहीं चल रहीं। आए दिन बसें आधे से पौने घंटे देरी से रूट पर रवाना हो रही हैं। देरी से चलने के कारण बसें वापस भी निर्धारित समय पर नहीं होती। देरी से आवाजाही के कारण निजी बसों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बसों में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से हादसों का भी खतरा पैदा हो गया है।
पुराने बस अड्डे से बसें देरी से रूट पर रवाना हो रही हैं जिस कारण निगम की बसों और निजी बसों के बीच अंतर नहीं बच रहा। निजी बस चालकों का कहना है कि बिना समयसारिणी के चल रही एचआरटीसी बसों के चालक-परिचालकों से यदि बस की देरी का कारण पूछा जाए तो दो टूक जवाब मिलता है कि जब ड्यूटी लगेगी तभी गाड़ी जाएगी।
विज्ञापन

निजी बस चालक परिचालक यूनियन के महासचिव अखिल गुप्ता ने बताया कि पुराने बस अड्डे से शोघी-गरू रूट पर चलने वाली बस सुबह 8:00 बजे के स्थान पर 9:00 बजे रवाना हो रही है। शिमला मशोबरा घैणी 8:15 के स्थान 9:00 बजे भेजी जा रही है। शिमला शोघी हनुमान मंदिर 8:30 की जगह 8:54 बजे रवाना हो रही है। शिमला शोघी बाशा रूट पर बस 8:50 की जगह 9:15 बजे चल रही है। शिमला शोघी शीलगांव बस 9:05 की स्थान पर 9:20 पर चलाई जा रही है। शिमला शोघी रघाव बस 9:15 के स्थान पर 9:30 बजे चल रही है। शिमला घणाहट्टी सेदन का समय 8:00 बजे का है लेकिन बस 8:45 बजे भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम से हो रही दिक्कत : ठाकुर
पुराना बस अड्डा प्रभारी रामानंद ठाकुर ने कहा कि ट्रैफिक जाम से बसें देरी से पुराने बस अड्डे पहुंच रही हैं जिस कारण रूटों पर देरी से रवाना हो रही हैं। सोमवार को 103 टनल से पुराने बस अड्डे पहुंचने में बसों को 40 मिनट से अधिक का समय लग गया। बसें निर्धारित समय पर रूटों पर रवाना हों यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed