HRTC Ayodhya Bus Service: अयोध्या के लिए हमीरपुर से एचआरटीसी बस सेवा शुरू, 13 घंटों में पूरा होगा सफर
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अवाहदेवी-हमीरपुर-अयोध्या बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को रामजन्म भूमि अयोध्या के लिए हमीरपुर से हिमाचल की पहली बस सेवा की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ने अवाहदेवी-हमीरपुर-अयोध्या बस सेवा को मुख्यालय से सटे पक्का भरो से प्रथम दर्शन योजना के तहत हरी झंडी दिखाई। यह बस सेवा बड़सर-ऊना होकर शुरू की गई है। सीधी बस सेवा से 13 घंटे में यात्री हमीरपुर के अवाहदेवी से अयोध्या पहुंच जाएंगे। हमीरपुर से किराया 1592 रुपये लगेगा। जबकि अवाहदेवी से 1647 किराया लगेगा। श्रद्धालुओं की मांग पर बस सेवा को लेकर योजना तैयार की गई थी। सभी राज्यों से अनुमति मिलने के बाद बस सेवा शुरू की गई है। बस सेवा के शुरू होने से मंडी, हमीरपुर और ऊना जिले के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। एचआरटीसी हमीरपुर के डिप्टी डीएम राजकुमार पाठक का कहना है कि बस शुरू होने से श्रद्धालुओं को खासी सुविधा होगी। इस मौके पर एचआरटीसी के एमडी रोहन चंद ठाकुर, डीएम अवतार सिंह, डिप्टी डीएम राजकुमार पाठक, अधिशासी अभियंता मदन चौहान और डीडीएम ट्रैफिक देवा सेन नेगी उपस्थित रहे।
जाने का समय
अवाहदेवी 6:10 सुबह
हमीरपुर 7:30 सुबह
चंडीगढ़ 2:05 दोपहर
दिल्ली 7:00 शाम
अयोध्या 7:30 सुबह
आने का समय
अयोध्या 11:25 सुबह
दिल्ली 9:40 रात्रि
चंडीगढ़ 2:30 सुबह
हमीरपुर 08:00 सुबह
स्टेशन किराया प्रति यात्री स्टेशन दूरी(किलोमीटर में)
अवाहदेवी 1647 अयोध्या 1234
हमीरपुर 1592 अयोध्या 1210
चंडीगढ़ 1230 अयोध्या 992
दिल्ली 948 अयोध्या 732
बता दें हिमाचल से अयोध्या के लिए पहले चरण में तीन रूटों को मंजूरी मिली है। इसके तहत शिमला और ऊना से भी अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। धार्मिक सर्किट योजना के तहत एचआरटीसी अयोध्या के लिए बसों का संचालन शुरू कर रहा है। दूसरे चरण में नालागढ़, मनाली और धर्मशाला से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू होगी। एचआरटीसी के बेड़े में शामिल हुई बीएस-6 सीरिज की नई बसों को अयोध्या के लिए चलाया जाएगा। शिमला से अयोध्या तक की दूरी 1124 किलोमीटर है। शिमला से दिल्ली 392 किलोमीटर और दिल्ली से अयोध्या जी 732 किलोमीटर का सफर है। एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार दिल्ली से अयोध्या जी तक बसें दो एक्सप्रेस-वे से होकर चलाई जाएंगी। दिल्ली से निगम की बसें यमुना और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होकर अयोध्या पहुंचेंगी। वहां पार्किंग, यात्रियों के लिए जन सुविधाओं, डीजल भरवाने, खाने-पीने के लिए ढाबे चिह्नित कर दिए हैं।