फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hrtc bus plunges into gorge, 3 dies

एचआरटीसी की बस पलटी, चार की मौत

Sun, 13 Jul 2014 04:51 PM IST
Updated Sun, 13 Jul 2014 04:51 PM IST
विज्ञापन
Hrtc bus plunges into gorge, 3 dies

सोलन में कालका-शिमला नेशनल हाइवे-22 पर ध्यारीघाट स्टेशन के समीप एचआरटीसी की बस के करीब 30 फीट सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए। मरने वालों में दो महिलाएं शामिल हैं। हादसा रविवार सुबह करीब 8:32 बजे हुआ, जब सोलन डिपो की सुपरफास्ट 40 रुपये किराए वाली बस सवारियां लेकर शिमला जा रही थी।

विज्ञापन


जैसे ही बस वाकनाघाट के समीप ध्यारीघाट स्टेशन पर पहुंची, अचानक विपरित दिशा से एक आल्ट कार आई, चालक ने कार से बचने के लिए बस सड़क से बाहर निकाल दिया, इससे बस का अगला टायर सड़क के किनारे लगे डंगे से नीचे निकल गया तथा बस ने दो पलटे खाकर ध्यारीघाट सोसायटी के भवन से जा टकराई।
विज्ञापन

10-10 हजार की फौरी राहत दी

Hrtc bus plunges into gorge, 3 dies

हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। करीब आधे घंटे में सभी घायलों को आईजीएमसी शिमला और जोनल अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। हालांकि इस दौरान एंबुलेंस को भी फोन किए गए, मगर एंबुलेंस को आने में एक घंटे का समय लग गया, तब तक सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

सूचना मिलते ही परिवहन मंत्री जीएस बाली ने मौका दौरा किया। सोलन की क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी वनिता वर्मा भी मौके पर पहुंची। परिवहन मंत्री ने घटना स्थल का जायजा लिया तथा हादसे की जांच के आदेश दिए।

वहीं आरएम सोलन ने मरने वालों के परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10-10 हजार रुपये व घायलों के इलाज का पूरा खर्चा देने की घोषणा की। वहीं एसएचओ कंडाघाट हरिभगत नेगी ने कहा कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मृतकों की सूची

Hrtc bus plunges into gorge, 3 dies

पदम बहादुर (40) पुत्र पूर्ण बहादुर निवासी चंबाघाट कथेड़ तहसील व जिला सोलन, परोजनू देवी (74) पत्नी भगत राम निवासी गांव छातर डाकघर बरांग तहसील सरकाघाट जिला मंडी, सुनिता वर्मा (36)पत्नी दिनेश बजरोल निवासी सोलन, आकाश (22) पुत्र ललित कुमार निवासी सोलन।

विज्ञापन

सोलन अस्पताल पहुंचे घायल

Hrtc bus plunges into gorge, 3 dies

सीता (40) निवासी चंबाघाट कथेड़ तहसील व जिला सोलन, सतपाल (41) निवासी चायल तहसील कंडाघाट, जिला सोलन, सुनीता (49) निवासी चंबाघाट कथेड़ तहसील व जिला सोलन उमेश (23) निवासी शामती तहसील व जिला सोलन, बस चालक जयप्रकाश (51) निवासी कोटला (धर्मपुर) तहसील कसौली व जिला सोलन, बस परिचालक संजय कुमार (42) निवासी हमीरपुर, हाल निवासी सोलन परिवहन डिपो, ज्योति (21) निवासी सोलन, राम बहादुर (55) पुराना बस अड्डा सोलन, पिंकी (10) शिमला, देव्यांश (06) पुराना बस अड्डा सोलन, संजीव (28) निवासी चौपाल, किरण (25) कोटलानाला तहसील व जिला सोलन। किरण की हालत गंभीर देखते हुए इसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। जबकि बलवीर कुमार (26) के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

आईजीएमसी शिमला में एडमिट घायल

Hrtc bus plunges into gorge, 3 dies

दिनेश पुत्र लायक राम (23) निवासी चौपाल, जयावंती (70) निवासी खलयार मंडी, निक्का राम पुत्र रविंद्र (76) जुब्बल, बाल्मिकी पुत्र राम सागर (16) सोलन, रमाकांत पुत्र बिहारी लाल (38) सोलन, मनोहर लाल पुत्र रमेश (28) निवासी सुबाथू सोलन, कृष्णा पत्नी मनोहर लाल (26) सुबाथू सोलन, विक्रम पुत्र मनोहर लाल (21) चौपाल शिमला, नेहा पुत्री ज्ञान चंद (17) राजगढ सिरमौर, रीना पुत्री गंगा राम (23) सिरमौर, रामेश्वर पुत्र स्वर्गीय अभिराम (50) सोलन, इंद्रजीत पुत्र हरीश (29) सोलन, सपना पुत्री बालचंद (18) सोलन, डुड्डी देवी पत्नी गंगाराम (35) सिरमौर, सुभाष पुत्र गीता राम (49) सोलन, प्रियंका पुत्री सुभाष (19) सोलन, सुरमी देवी पत्नी दयाराम (60) सोलन। जबकि विक्रम (22) पुत्र लाल सिंह, हरीश कुमार (20), देवो देवी पत्नी रंजीत (70) के बारे में पता नहीं चल सका है।

26 मई को भी हुआ था हादसा

Hrtc bus plunges into gorge, 3 dies

प्रदेश में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। इससे पह‌ले भी एचआरटीसी बसें कई हादसों का शिकार बन चुकी हैं। शिमला से करीब 32 किलोमीटर दूर हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट की यात्रियों से भर एक बस 26 मई को खाई में गिर गई थी।

हादसे में दस लोगों की मौत हो गई जबकि 29 घायल हुए थे। मृतकों में पूर्व विधायक मेहर सिंह भी शामिल थे। ये बस उस वक्त ठियोग से नेरी की ओर जा रही थी व बलघार मोड़ के पास हादसा ग्रस्‍त हो गई। सरकार ने हादसे की मजिस्‍ट्रेट जांच के आदेश दे रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed