{"_id":"62beb5749ce2ef6c7842a566","slug":"hrtc-bus-full-of-passengers-came-out-of-the-road-uncontrollably-narrowly-escaped-from-falling-into-the-ditch","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: पीपलू गांव में कीचड़ में फिसल गई एचआरटीसी की बस, खाई में गिरने से बाल-बाल बची, ऐसे टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: पीपलू गांव में कीचड़ में फिसल गई एचआरटीसी की बस, खाई में गिरने से बाल-बाल बची, ऐसे टला हादसा
Fri, 01 Jul 2022 05:07 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 01 Jul 2022 05:07 PM IST
सार
चैलचौक के समीप पीपलू गांव में कीचड़ के कारण सड़क पर फिसल कर खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। इसमें 15 के करीब यात्री सवार थे।
विज्ञापन
सड़क किनारे अटकी बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सराज क्षेत्र के सराची से मंडी जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस चैलचौक के समीप पीपलू गांव में कीचड़ के कारण सड़क पर फिसल कर खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। इसमें 15 के करीब यात्री सवार थे। बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। बस का आगे वाला एक साइड का हिस्सा सड़क से बाहर चला गया, लेकिन बस चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण नहीं खोया और बस को खाई में जाने से बचा लिया।
विज्ञापन
उधर, इस हादसे के कारण मंडी-चैलचौक सड़क पर करीब तीन घंटे जाम लगा रहा। पथ परिवहन निगम के मंडी स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल शर्मा ने बताया कि सराची-मंडी बस पीपलू के पास कीचड़ में फिसल कर अनियंत्रित हो गई। इसमें चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला। उन्होंने बताया कि बस की अगली साइड सड़क से बाहर निकलने के कारण इसे सड़क में लाने को समय लगा, जिससे सड़क में जाम लग गया। बता दें कि आजकल बग्गी-चैलचौक सड़क को डबललेन करने का कार्य चला हुआ है। बारिश के कारण सड़क में कीचड़ हो गया था।
विज्ञापन