{"_id":"614eddc58ebc3efb8958f4c9","slug":"hrtc-bus-driver-gets-electrocuted-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: बस अड्डे में करंट से झुलसा एचआरटीसी बस चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: बस अड्डे में करंट से झुलसा एचआरटीसी बस चालक
Sat, 25 Sep 2021 02:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:00 PM IST
सार
चालक नरेश कुमार सुबह करीब दस बजे बस को एक तरफ लगाने के लिए पीछे कर रहा था। इस बीच बस बिजली की तार से छू गई। जिसके बाद चालक को जोरदार झटका लगा।
विज्ञापन
टायर में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस अड्डा सरवरी में शनिवार सुबह एचआरटीसी का बस चालक करंट लगने से झुलस गया है। बस को पीछे करते समय यह बिजली की तार से लग गई। इसके बाद चालक करंट लगने से काफी झुलस गया। चालक को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है। तारों से बस के टायर में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार चालक नरेश कुमार सुबह करीब दस बजे अपनी बस को एक तरफ लगाने के लिए पीछे कर रहा था। इस बीच बस बिजली की तार से छू गई। जिसके बाद चालक को जोरदार झटका लगा। जिसके बाद यहां पर लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
घायल चालक नरेश कुमार को अन्य कर्मचारियों ने अस्पताल लाया। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि चालक बिजली का करंट लगने से झुलसा है। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन