फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HRTC bus crossed Jalodi Pass after 50 days, trial successful

Kullu News: 50 दिनों बाद जलोड़ी दर्रा के पार पहुंची एचआरटीसी बस, ट्रायल सफल

Wed, 20 Mar 2024 12:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Mar 2024 12:42 PM IST
सार

 बर्फबारी के कारण हाईवे-305 31 जनवरी से बसों के लिए बंद हो गया था। अब बस सेवा के बहाल होने से बाह्य सराज के लोगों को जिला मुख्यालय आने में सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
HRTC bus crossed Jalodi Pass after 50 days, trial successful
50 दिनों बाद जलोड़ी दर्रा के पार पहुंची एचआरटीसी बस - फोटो : संवाद

विस्तार

 भारी बर्फबारी से बंद औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर एचआरटीसी ने 50 दिनों बाद बस का ट्रायल किया। बुधवार को कुल्लू से बंजार तक गई बस को निगम ने जलोड़ी दर्रा के लिए ट्रायल पर भेजा। यह बस कुल्लू से सुबह 5:30 बजे चलती है। जबकि रामपुर व आनी की तरफ से बसें तीन दिन पहले से दर्रा तक पहुंच रही हैं। बर्फबारी के कारण हाईवे-305 31 जनवरी से बसों के लिए बंद हो गया था। अब बस सेवा के बहाल होने से बाह्य सराज के लोगों को जिला मुख्यालय आने में सुविधा मिलेगी। एचआरटीसी बंजार के अड्डा प्रभारी जगदेव ने कहा कि बस का ट्रायल सफल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed