फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC bus collided with roadside shop in solan, 18 passenger injured including HRTC bus,18 passenger injured including HRTC driver

सोलन: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान से टकराई एचआरटीसी बस, चालक समेत 18 यात्री घायल

Tue, 25 Jan 2022 10:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jan 2022 10:44 PM IST
सार

पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत धुंदन के पास हिमाचल पथ परिवहन बस निगम की बस सोलन से चिंतपूर्णी जाते समय एक दुकान से टकरा गई। इसकी वजह से बस में बैठी सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
HRTC bus collided with roadside shop in solan, 18 passenger injured including HRTC bus,18 passenger injured including HRTC driver
धुंदन में दुकान से टकराई बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम की सोलन-चिंतपूर्णी रूट पर चलने वाली सोलन डिपो की बस मंगलवार सुबह धुंदन में दुकान से टकरा गई। इसमें चालक समेत 18 लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बस में तीस यात्री सवार थे। घायलों को धुंदन पीएचसी में उपचार दिया गया। पांच लोगों को अर्की रेफर किया गया। दाड़लाघाट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। धुंदन के पास हिमाचल पथ परिवहन बस निगम की बस सोलन से चिंतपूर्णी जाते समय धुंदन के पास एक दुकान से टकरा गई। इसकी वजह से बस में बैठी सवारियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


मौके पर एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह टीम के साथ हादसे के कारणों की जांच में जुट गए। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि बस में 30 सवारियां बैठी थी जिनमें 18 सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। इन्हें पीएचसी धुंदन में प्राथमिक उपचार दिया गया है। अधिक चोटिल हुए पांच घायल यात्रियों को सीएचसी अर्की रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बस के चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी और लापरवाही से गाड़ी चलाने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अर्की के विधायक संजय अवस्थी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed