फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC BoD: 1,000 new electric and 250 diesel buses to be added to the fleet; knoe key decisions of meeting

एचआरटीसी बीओडी: बेड़े में आएंगी 1000 नई इलेक्ट्रिक और 250 डीजल बसें, जानें बैठक के बड़े फैसले

Fri, 25 Sep 2026 08:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Sep 2026 08:00 PM IST
सार

एचआरटीसी में अधिक बैटरी की क्षमता वाली 1,000 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। निगम नई इलेक्ट्रिक बसों के प्रोटोटाइप को जल्द अंतिम रूप देने की तैयारी में है। 

विज्ञापन
HRTC BoD: 1,000 new electric and 250 diesel buses to be added to the fleet; knoe key decisions of meeting
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में एचआरटीसी निदेशक मंडल की बैठक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में अधिक बैटरी की क्षमता वाली 1,000 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। निगम नई इलेक्ट्रिक बसों के प्रोटोटाइप को जल्द अंतिम रूप देने की तैयारी में है। इन बसों की बैटरी क्षमता 350 किलोमीटर से अधिक रखने पर जोर दिया गया है। यानी एक बार चार्ज करने पर यह 350 किमी चलेंगी। वहीं, 250 नई डीजल बसों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 366 पुरानी बसों को चरणबद्ध तरीके से बेड़े से हटाने का निर्णय लिया गया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को एचआरटीसी निदेशक मंडल की 164वीं बैठक और हिमाचल प्रदेश शहरी परिवहन एवं बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण की 73वीं बैठक की अध्यक्षता की। 

विज्ञापन

बैठक में ये बड़े फैसले लिए गए
बैठक में निगम के आधुनिकीकरण, नई बसों की खरीद, इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार, बस रूट और नए बस अड्डों से जुड़े कई फैसले लिए गए। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 250 नई डीजल बसों की खरीद प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने 15 दिन के भीतर वाहन खरीद समिति की बैठक बुलाने को कहा। बोर्ड ने 366 एचआरटीसी बसों को ऑफरोड करने की मंजूरी दी। इनमें जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन के तहत चल रही 12 मीटर लंबी बसें भी शामिल हैं। पुरानी बसों की जगह चरणबद्ध तरीके से नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जेएनएनयूआरएम के तहत वर्तमान में संचालित बसों को भी एचआरटीसी के अधीन लाया जाएगा। निगम इन बसों का संचालन हिमाचल से बाहर भी करेगा। शहरी विकास मंत्रालय की ओर से आने वाली इन बसों से सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा में खुलेगा नया ई-बस डिपो
बैठक में कांगड़ा में नए इलेक्ट्रिक बस डिपो की स्थापना को मंजूरी दी गई। इससे पहले नादौन, हरोली, ठियोग और नाहन में ई-डिपो को मंजूरी मिल चुकी है। हरोली ई-डिपो में संचालन शुरू हो गया है। नए डिपो से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बढ़ाने के साथ चार्जिंग ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

एमडी की मंजूरी के बिना बंद नहीं होगा कोई रूट
उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि एचआरटीसी का कोई भी बस रूट प्रबंध निदेशक की मंजूरी के बिना बंद नहीं किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधकों को अपने स्तर पर रूट बंद करने का अधिकार नहीं होगा। इससे रूटों पर बस सेवाओं को लेकर यात्रियों की शिकायतों और असुविधा को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

ऊना में सिटी सेंटर, मंडी भराड़ी बस स्टैंड फरवरी तक
बैठक में ऊना के पुराने बस स्टैंड की साइट पर सिटी सेंटर विकसित करने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों को इसकी ड्राइंग और अन्य औपचारिकताएं जल्द पूरी करने को कहा गया। वहीं, बिलासपुर जिले के मंडी भराड़ी में निर्माणाधीन नया बस स्टैंड 15 फरवरी तक पूरा होने की उम्मीद है। अधिकारियों को काम निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed