फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC and Private Bus collision near Neri Baleta Hamirpur

Hamirpur News: एचआरटीसी और निजी बस में टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Wed, 18 Oct 2023 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 18 Oct 2023 06:04 PM IST
सार

एचआरटीसी के बस चालक ने कार को पास देने के लिए बस की स्पीड कम की तो पीछे से आ रही निजी बस ने पीछे से टकर मार दी। 

विज्ञापन
HRTC and Private Bus collision near Neri Baleta Hamirpur
एचआरटीसी और निजी बस में टक्कर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हमीरपुर की कांगू वाया नेरी बलेटा सड़क पर नेरी के पास बुधवार सुबह 9:30 बजे के आसपास एक निजी बस और एचआरटीसी की बस में टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों बसों को नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस दौरान दोनों ही बसों में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे के कारण सड़क पर वाहनों का जाम लग गया और एक घंटे तक आवाजाही बाधित रही।

विज्ञापन


एचआरटीसी के बस चालक तेजराज ने कहा कि बुधवार सुबह नेरी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को छोड़ने जा रहे थे, तब नेरी के पास सामने से अचानक एक कार आई। कार को पास देने के लिए बस की स्पीड कम की तो पीछे से आ रही निजी बस ने पीछे से टकर मार दी। आपसी सहमति के बाद हादसे को लेकर पुलिस थाना में कोई भी मामला दर्ज नहीं करवाया गया।
विज्ञापन


उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी के स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. वरिंद्र राणा ने कहा कि दोनों ही बसों में महाविद्यालय के विद्यार्थी सवार थे। मगर हादसे के दौरान किसी भी छात्र को चोट लगने की सूचना नहीं है। हालांकि हादसे के बाद सड़क बंद हो गई थी। पैदल चलकर महाविद्यालय में पहुंचने से विद्यार्थी परीक्षा में बैठने के लिए आधा घंटा लेट हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed