फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc and private bus collide in kufri shimla

कुफरी के पास दो बसों में टक्कर, नौ लोग घायल

Fri, 01 Mar 2019 10:07 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Fri, 01 Mar 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
hrtc and private bus collide in kufri shimla

राजमार्ग-05 पर पर्यटक स्थल कुफरी के पास दो बसों में हुई टक्कर में नौ लोग घायल हो गए। इसमें 6 महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। हादसे के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल ले जाकर उपचार दिया गया।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ठियोग से शिमला की तरफ आ रही निजी बस अनियंत्रित होकर सरकारी बस से टकरा गई। सड़क पर जमे कोहरे पर बसों के फिसलन से यह टक्कर हुई।
विज्ञापन


  पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह कुफरी में बाईपास सड़क पर एचआरटीसी और निजी बस आपस में भीड़ गई। इसमें एचआरटीसी की बस शिमला से रोहड़ू की तरफ जबकि निजी बस रामपुर से शिमला आ रही थी। इसी बीच कुफरी में बाईपास सड़क पर भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि निजी बस उतराई में थी जबकि सरकारी बस चढ़ाई पर। सड़क पर फिसलन के चलते बसों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे में एचआरटीसी बस में सवार पांच और निजी बस में सवार चार सवारियां को चोटें आई हैं। 

हादसे में घायल लोग

hrtc and private bus collide in kufri shimla

हादसे के बाद कुछ समय के लिए गाड़ियों की आवाजाही भी इस मार्ग पर बाधित रही। इसी बीच पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे में घायलों को अस्पताल को पहुंचा।

डाक्टरों की निगरानी में घायलों का उपचार चल रहा है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि कुफरी के पास सरकारी और निजी बसें में टक्कर हुई है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

एचआरटीसी बस में सवार ठियोग के मत्याना की कमला देवी (25), कुसुम (23) देवीधार चिड़गांव, उषमा (23) देवीधार चिड़गांव, नीलमा (54) बठार (जुब्बल), राजेंद्रा (49) बठार जुब्बल निवासी घायल हुए हैं। निजी बस में सवार निशा (23) जगातखाना रामपुर, ऊषा (43) अरसू निरमंड, बनराह सिंह (23) सराहन, नीरज (19) टयाली के ठियोग निवासी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed