{"_id":"5fc4ecae9089867009486f03","slug":"hrtc-400-driver-recruitment-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट में रुक गई 400 चालकों की भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संकट में रुक गई 400 चालकों की भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी
Mon, 30 Nov 2020 06:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 30 Nov 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कोरोना संकट के कारण रुकी एचआरटीसी की 400 चालकों की भर्ती प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। शिमला मंडल के अधीन उम्मीदवारों के प्रारंभिक ड्राइविंग टेस्ट तारादेवी शिमला में होंगे। प्रबंधन ने सभी उम्मीदवारों कॉल लेटर भेज दिए हैं। निगम अधिकारियों का मानना है कि प्रारंभिक ड्राइविंग टेस्ट केवल उम्मीदवारों को दी गई तिथि के अनुसार जाएंगे।
विज्ञापन
अगर कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि में टेस्ट देने नहीं आता है तो बाद में उसका टेस्ट नहीं लिया जाएगा। प्रारंभिक टेस्ट 10501 रोलनंबर से लेकर 11710 रोलनंबर तक करवाए जा रहे हैं। यह भर्ती 9 माह पहले 16 मार्च को शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना संकट के कारण 20 मार्च को इसे स्थगित करना पड़ा था। एक बार फिर कोरोना संकट के बीच भर्ती शुरू की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर निगम प्रबंधन ने पूरे इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन