फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC: 40 bus conductors corona positive, ticket cutting system may change

एचआरटीसी: 40 बस कंडक्टर कोरोना पॉजिटिव, बदल सकती है टिकट काटने की व्यवस्था

Tue, 18 Jan 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jan 2022 05:00 AM IST
सार

संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि कंडक्टरों के संक्रमित होने से टिकट काटने में डर पैदा हो गया है। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर की ओर से प्रतिदिन अपडेट लिया जा रहा है। चालकों-परिचालकों को
एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
HRTC: 40 bus conductors corona positive, ticket cutting system may change
बस परिचालक(सांकेतिक)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कंडक्टर लगातार कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। इनकी संख्या 40 हो गई है। अब कंडक्टर सवारियों के पास टिकट काटने से गुरेज करने लगे हैं। अब प्रबंधन सवारियों के टिकट काटने की व्यवस्था बदलने पर विचार कर रहा है। इसमें कंडक्टर पहली सीट पर बैठेगा। खिड़की से सवारियों के टिकट बनेंगे। उसके बाद ही यात्री बस में प्रवेश कर सफर कर सकेंगे। एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति ने निगम प्रबंधन से यह व्यवस्था लागू करने की मांग की है। 

विज्ञापन


इसके अलावा बसों की सैनिटाइजेशन, चालकों-परिचालकों के लिए साबुन की व्यवस्था, सवारियों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए स्कैन आदि की मांग की गई है। हालांकि, प्रबंधन ने पहली, दूसरी और तीसरी सीट पर सवारियों के न बैठने की व्यवस्था की है। चालकों के लिए केबिन बनाने को कहा गया है। जब तक यह व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक सीट के चारों और रस्सी लगाने के लिए कहा गया है। संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि कंडक्टरों के संक्रमित होने से टिकट काटने में डर पैदा हो गया है। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर की ओर से प्रतिदिन अपडेट लिया जा रहा है। चालकों-परिचालकों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन

सवारियां कम होने से मर्ज हो रहे रूट
सवारियां कम होने से बसों के रूटों को मर्ज किया जा रहा है। हिमाचल में साढ़े आठ से रूटों को मर्ज किया गया है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed