फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU website down for two days, management unconcerned

Shimla News: एचपीयू की वेबसाइट दो दिन से ठप, प्रबंधन को फिक्र नहीं

Wed, 28 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
HPU website down for two days, management unconcerned
हजारों विद्यार्थी झेल रहे हैं परेशानी, शैक्षणिक गतिविधियां भी हो रही हैं प्रभावित
विज्ञापन

परीक्षा, प्रवेश और परिणाम से जुड़ी जानकारी नहीं मिल रही
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की वेबसाइट दो दिन से बंद पड़ी है। इससे विश्वविद्यालय से जुड़े हजारों छात्र-छात्राओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

शैक्षणिक सत्र के बीच वेबसाइट का काम न करना छात्रों के लिए चिंता का कारण बन गया है क्योंकि विश्वविद्यालय की अधिकतर सूचनाएं और सेवाएं इसी डिजिटल माध्यम पर निर्भर हैं। वेबसाइट ठप रहने से परीक्षाओं से संबंधित अधिसूचनाएं, परिणाम, समयसारिणी, परीक्षा फार्म, पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया और प्रवेश से जुड़ी जानकारी छात्रों तक नहीं पहुंच पा रही है। कई छात्रों का कहना है कि उन्हें महत्वपूर्ण अपडेट के लिए विभागों और कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं जिससे समय और संसाधनों की अनावश्यक बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्रों के लिए यह समस्या और भी गंभीर बनी हुई है क्योंकि वह पूरी तरह ऑनलाइन सूचनाओं पर निर्भर रहते हैं। नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी तिथियां, पात्रता शर्तें और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध न होने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शोधार्थियों का कहना है कि शोध से जुड़ी अधिसूचनाएं और अकादमिक कैलेंडर न मिलने से उनके शोध कार्य और योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से मांग की है कि तकनीकी खामी को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान समय में डिजिटल व्यवस्था विश्वविद्यालय प्रबंधन और छात्रों के बीच मुख्य कड़ी है तथा ऐसी स्थिति में वेबसाइट का लंबे समय तक बंद रहना शैक्षणिक हितों के खिलाफ है। विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। छात्र जल्द समाधान की उम्मीद लगाए बैठे हैं ताकि शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो सकें और छात्रों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article